खेल

VIDEO: कैमरे में कैद सबकुछ, कोहली और गांगुली की पुरानी खुन्नस का नया मामला

Virat Kohli vs Sourav Ganguly: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली के बीच का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल, शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में हाई वोल्टेज मैच के बाद इन दोनों दिग्गजों ने हाथ नहीं मिलाया. इन दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आरसीबी और डीसी के बीच मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने खेल भावना दिखाने के लिए हाथ मिलाया. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कोहली और गांगुली ने हाथ नहीं मिलाया. कोहली डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत करते दिखाई दिए, जबकि गांगुली अन्य खिलाड़ियों से मिलने के लिए कतार में आगे बढ़ गए.

ये भी पढ़ें: नकल बॉल और यॉर्कर स्पेशलिस्ट, कौन हैं RCB के Vijaykumar Vyshak? जिन्होंने डेब्यू मैच में बरपाया कहर

यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां कुछ प्रशंसकों ने महसूस किया कि कोहली ने जानबूझकर गांगुली को नजरअंदाज किया जबकि अन्य ने सुझाव दिया कि यह सिर्फ एक संयोग था क्योंकि आरसीबी के बल्लेबाज पोंटिंग के साथ बातचीत में शामिल हो गए थे. बता दें इस वीडियो से पहले भी मैच के दौरान विराट कोहली और सौरव गांगुली को लेकर कई मीम्स और वीडियो सामने आए हैं. बता दें कि इन दोनों के बीच साल 2021 में टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर विवाद सामने आया था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago