प्रतीकात्मक चित्र
राजधानी लखनऊ में शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार कलम के अलावा अब बैट से चौके छक्के लगाते नजर आएंगे. लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) द्वारा 7 दिसंबर से आयोजित किया जा रहा मीडिया कप क्रिकेट प्रीमियर लीग (Media Cup Premier League) 2024-25 की शुरुआत 7 दिसंबर को चौक स्टेडियम में होगी. लीग का उद्घाटन मुकाबला 7 दिसंबर को पिछले संस्करण की विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बनाम टाइम्स ऑफ इंडिया के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा.
एलएसजेए के संस्थापक सदस्य और टूर्नामेंट के आयोजन सचिव दिव्य नौटियाल ने बताया कि टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें प्रतिष्ठित अखबार अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, टाइम्स आफ इंडिया के अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, दूरदर्शन, मान्यता प्राप्त पत्रकार और मेजबान एलएसजेए शामिल है.
इस लीग का फाइनल मैच 15 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शाम 5 बजे से नाइट यानि दूधिया रोशनी में खेला जाएगा. बाकी सभी लीग मैच चौक स्टेडियम में होंगे. एलएसजेए के सचिव एसएम अरशद ने बताया कि इस बार एलएसजेए 15 दिसंबर को एक सम्मान समारोह भी आयोजित करेगा, जिसमें लखनऊ के खेल पत्रकारों/फोटोग्राफरों और पूर्व क्रिकेटरों को एलएसजेए की तरफ से पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही मैच का लाइव प्रसारण फेसबुक और यूट्यूब पर भी किया जाएगा.
आपको बता दें की लखनऊ में हर साल आयोजित होने वाला मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग है जो कई दशकों से लगातार आयोजित हो रहा है. यहां से निकलकर कई पत्रकारों ने क्रिकेट में और भी उपलब्धियां हासिल की हैं.
ये भी पढ़ें- ICC Ranking: करियर की सर्वोच्च टेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे हैरी ब्रूक
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…