खेल

पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बदलाव हुए, वह दिखावे तक सीमित नहीं : जॉन्टी रोड्स

‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और विश्व के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में शुमार जॉन्टी रोड्स ने 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में किए गए बदलावों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी कुछ करने की बात करते हैं, तो वह तुरंत उस पर काम करना शुरू कर देते हैं और इसे लागू करते हैं.

“दिखावे तक सीमित नहीं हैं बदलाव”

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान जॉन्टी रोड्स ने कहा, “2014 के बाद से भारत में उद्योगों में जो बदलाव हुए हैं, जैसे ‘मेक इन इंडिया’ और अन्य सरकारी पहलों के माध्यम से, यह सब जनता का समर्थन प्राप्त कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो वास्तविक बदलाव हुए हैं, वह केवल दिखावे तक सीमित नहीं हैं. जब प्रधानमंत्री किसी चीज को करने का वादा करते हैं, तो वह उसे तुरंत लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं. इसके अलावा, भारत के युवाओं के पास सीधे प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलना एक अनोखी बात है, जो दुनिया के कई हिस्सों में नहीं देखने को मिलती. यह प्रधानमंत्री मोदी की एक शानदार पहल है. वह समझते हैं कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए मजबूत नींव की आवश्यकता है, और यह नींव युवा पीढ़ी में है.”

हर कोई यहां क्रिकेट का विशेषज्ञ है

हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा की आलोचना पर जॉन्टी रोड्स ने कहा, “क्रिकेट में हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है. आजकल क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रशंसा और आलोचना दोनों से बच पाना मुश्किल हो गया है, खासकर सोशल मीडिया के दौर में. हर कोई खुद को क्रिकेट विशेषज्ञ मानता है. एक पूर्व खिलाड़ी के तौर पर मैं किसी खिलाड़ी का न्याय करने का अधिकार नहीं रखता. हर खिलाड़ी को अपना निर्णय लेने का पूरा हक है. ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमेशा कठिन रहा है और भारतीय प्रशंसकों को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत ने पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि, इस बार टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. इसलिए, दो खिलाड़ियों पर दोषारोपण करना थोड़ा कठोर है.”

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार बने कप्तान, शमी की वापसी

पाकिस्तान में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के भाग न लेने पर जॉन्टी रोड्स ने कहा, “मैं क्रिकेट की राजनीति में नहीं पड़ता. मुझे बस यह खुशी है कि भारत पाकिस्तान से खेलेगा. अगर ऐसा मैच नहीं होता, तो हमें सभी क्रिकेट प्रशंसकों को बहुत कुछ खोना पड़ता.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

29 seconds ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

40 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

50 minutes ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

56 minutes ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

1 hour ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

1 hour ago