खेल

MI VS RCB IPL 2026: मुंबई पर बरसा भुवनेश्वर का कहर, 166 रन पर सिमटी MI

MI vs RCB IPL 2026: IPL 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ हो रही है. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए.

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में रयान रिकेल्टन को महज 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. इसके बाद रोहित शर्मा 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सूर्यकुमार यादव का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह बिना खाता खोले आउट हुए.

3 विकेट सिर्फ 28 रन पर गिरे

28 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही MI की पारी को नमन धीर और तिलक वर्मा ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई. नमन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए. अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. विल जैक्स सिर्फ 10 रनों का ही योगदान दे सके, जबकि राज बावा 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए.

कॉर्बिन बॉश 5 और दीपक चाहर एक रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का बेहतरीन प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा. भुवनेश्वर ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले. वहीं, जोश हेजलवुड, रोमारियो शेफर्ड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

ये है प्लेइंग इलेवन

रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में विराट कोहली, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम दार के साथ मैदान पर उतरी है.

ये भी पढ़ें- अखाड़े में डोपिंग का साया, गोंडा टूर्नामेंट के बाथरूम में मिलीं खाली सीरिंज, कुश्ती महासंघ में मची खलबली

MI सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस मुकाबले में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर के साथ खेल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago