Gonda Wrestling Tournament Doping
Gonda Wrestling Tournament Doping: उत्तर प्रदेश के गोंडा में चल रहे कुश्ती के नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में डोप का साया मंडरा रहा है. प्रतियोगिता स्थल के बाथरुम में कई खाली सीरिंज मिली है. जिसको लेकर अब भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बयान जारी किया है.
उन्होंने कहा कि हम लगातार जागरूकता फैला रहे हैं और दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. डोपिंग की वजह से कुश्ती की छवि को नुकसान हुआ है. हमारी कोशिश है कि यह खेल पूरी तरह से साफ रहे.
वहीं भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट के हरियाणा के साथ पक्षपात के आरोपों पर संजय सिंह ने कहा कि WFI हरियाणा के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं कर रहा है. इस टूर्नामेंट में लगभग 80 प्रतिशत पहलवान हरियाणा से हैं. इस प्रतियोगिता में करीब 1400 से ज्यादा पहलवानों ने भाग लिया है.
#WATCH | Gonda, UP | On the three-day National Ranking Tournament, Wrestling Federation of India (WFI) President Sanjay Singh says, “The open ranking programme will run for three days, May 10, 11, and 12… Approximately 1400 players from across the country are participating in… pic.twitter.com/CRAqM6TRAN
— ANI (@ANI) May 10, 2026
हरियाणा कुश्ती का मजबूत गढ़
उन्होंने हरियाणा को कुश्ती का सबसे मजबूत गढ़ बताया. WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट एक अहम प्रतियोगिता है. जिसमें चयन होने के बाद कुश्ती खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप और भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे.
संजय सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में 2019 विश्व चैंपियनशिप और 2023 एशियाई खेलों के सिल्वर मेडलिस्ट रजत पदक विजेता दीपक पूनिया भी हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा अनिरुद्ध गुलिया भी इसमें भाग लेने आए हैं.
क्या है मामला?
दरअसल साल 2021 में WFI ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हर राज्य को सिर्फ एक टीम भेजने की नीति लागू की थी. हरियाणा ने इसे उनको निशाना बनाने वाला कदम बताया, क्योंकि हरियाणा से दो टीमें टूर्नामेंट में उतरती थीं. हरियाणा संघ ने उस समय कहा था कि राज्य को जानबूझ को निशाना बनाया जा रहा है.
तब संजय सिंह ने कहा था कि हरियाणा भारत की कुश्ती का गढ़ है. महासंघ के इस फैसले का मकसद सिर्फ इतना है कि हर राज्य को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले.
ये भी पढ़ें- ब्राह्मण-ठाकुर संतुलन का नया समीकरण: योगी सरकार में मनोज पांडेय के आने से क्या बदलेगी यूपी की सियासत?
गोंडा में आयोजित प्रतियोगिता में सीरिंज मिलने पर संजय सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद टॉयलेट्स में कई खाली सीरिंज मिली हैं. हम इसकी जांच करा रहे हैं. सभी खिलाड़ियों से अपील कर रहे हैं कि वो इस तरह के गलत हथकंडे ना अपनाएं. खेल की गरिमा बनाए रखें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





