क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बेटी के होली खेलने का वीडियो सामने आने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इसे शरीयत के खिलाफ बताया है. शनिवार देर रात जारी वीडियो में मौलाना रजवी ने कहा, “अगर कोई बच्चा बिना समझे होली खेलता है, तो यह अपराध नहीं है. लेकिन अगर वह समझदार हो और फिर भी होली मनाए, तो यह शरीयत के खिलाफ होगा.”
मौलाना रजवी ने कहा कि उन्होंने पहले भी मोहम्मद शमी को इस्लामिक सिद्धांतों का पालन करने की सलाह दी थी. लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी का होली खेलने का वीडियो सामने आ गया. उन्होंने कहा, “मैं शमी और उनके परिवार से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों को ऐसे काम करने से रोकें, जो शरीयत के खिलाफ हैं. होली हिंदुओं का बड़ा त्योहार है, लेकिन मुसलमानों को इसे नहीं मनाना चाहिए. अगर कोई जान-बूझकर ऐसा करता है, तो यह गुनाह होगा.”
हालांकि, मौलाना रजवी ने हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई भी दी. उन्होंने कहा, “मैं टीम इंडिया के कप्तान, सभी खिलाड़ियों और खासतौर पर मोहम्मद शमी को उनकी सफलता के लिए मुबारकबाद देता हूं.”
इससे पहले, मार्च में रजवी ने रमजान के दौरान शमी के रोजा न रखने को गलत बताया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान शमी को ड्रिंक पीते हुए देखा गया था, जिस पर मौलाना ने कहा था कि शरीयत की नजर में यह अपराध है.
अपने हालिया वीडियो में उन्होंने सुझाव दिया कि जो लोग रमजान में रोजा नहीं रख पाते, उन्हें बाद में इसकी भरपाई करनी चाहिए. साथ ही शमी से कहा कि वे अपने परिवार के लोगों को शरीयत के नियमों का पालन करने के लिए कहें.
उन्होंने यह भी कहा था, “इस्लाम में रोजा रखना जरूरी है. अगर कोई जानबूझकर इसे नहीं रखता, तो वह पाप करता है. क्रिकेट खेलना गलत नहीं है, लेकिन शमी को अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए.”
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…