रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज को कप्तानी मिली
Mohammed Siraj Captain: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नई जिम्मेदारी मिली है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में वह हैदराबाद टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम की कमान सिराज को सौंपने का फैसला किया है. इस फैसले से घरेलू क्रिकेट में उनकी भूमिका और अहम हो गई है. उनके साथ तेज गेंदबाज चामा मिलिंद को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा. हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले से करेगा. टीम को एलीट ग्रुप बी में जगह मिली है. इस ग्रुप में सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम जैसी मजबूत टीमें भी मौजूद हैं. सिराज को कप्तानी के साथ अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान देना होगा.
हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा रहे सिराज अपनी सामान्य रफ्तार में नजर नहीं आए थे. आमतौर पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास गेंद फेंकने वाले सिराज कई बार 130 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम गति से गेंदबाजी करते दिखे. दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 44 ओवर किए और चार विकेट लिए.
सिराज ने बाद में खुद इसकी वजह बताई थी. करीब दो महीने के ब्रेक के बाद सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने से उनकी गेंदबाजी की लय प्रभावित हुई. उनके लिए रनअप और रिदम महत्वपूर्ण हैं. इसमें तालमेल बिगड़ने पर गेंद की गति पर असर पड़ता है.
ये भी पढ़ें: 47 रन, 4 विकेट और प्लेयर ऑफ द मैच… फिर भी फूट-फूटकर रोईं फातिमा सना, टूट गया पाकिस्तान के फाइनल का सपना
श्रीलंका दौरे के बाद सिराज दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेले. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए खेलते हुए उनकी गेंदबाजी में साफ सुधार नजर आया. चेन्नई की गर्मी में खेलने के दौरान सिराज को महसूस हुआ कि उनका रनअप और लय फिर सही दिशा में लौट रही है. इसके साथ उनकी गेंद की गति भी स्वाभाविक रूप से बढ़ने लगी.
सिराज ने यह भी साफ किया है कि देश के लिए खेलते समय परिस्थितियों को बहाना नहीं बनाया जा सकता. अब हैदराबाद की कप्तानी उनके सामने एक नई और अहम चुनौती है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…