खेल

मोनांक पटेल: भारत में जन्मा वो खिलाड़ी, जिसने अमेरिका में इतिहास रच दिया

भारत में जन्मे मोनांक पटेल ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में इतिहास रच दिया है. अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले मोनांक एमएलसी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

गुजरात के आणंद में 1 मई 1993 को जन्मे मोनांक ने एमएलसी-2025 के नौवें मैच में यह कारनामा किया. उन्होंने एमआई न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए सिएटल ऑर्कस के खिलाफ 50 गेंदों में 93 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से सात छक्के और आठ चौके भी देखने को मिले.

सात विकेट से जीता

मोनांक की इस पारी के दम पर एमआई न्यूयॉर्क ने मुकाबले को सात विकेट से जीता. यह एमआई की इस सीजन पहली जीत रही, जिसके साथ उसने चौथा स्थान अपने नाम कर लिया है. इससे पहले दो मुकाबलों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

दाएं हाथ के बल्लेबाज मोनांक पटेल एक विकेटकीपर भी हैं. वह गुजरात की अंडर-16 और अंडर-18 टीम का हिस्सा रहे हैं. मोनांक को साल 2010 में ही अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिल चुका था. साल 2016 में मोनांक अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे.

मोनांक ने साल 2019 में अमेरिका की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वह अब तक 67 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 35.35 की औसत के साथ 2192 रन दर्ज हैं. इस फॉर्मेट में मोनांक ने तीन शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं.

मोनांक टी20 टीम के कप्तान हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम 43 मैच हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक के साथ 920 रन जोड़ चुके हैं.

कैलिफोर्निया में खेले गए इस एमएलसी मुकाबले की बात करें, तो सिएटल ऑर्कस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए. टीम के लिए काइल मेयर्स ने 46 गेंदों में 10 छक्कों और तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 88 रन जड़े.

मेयर्स के अलावा शायन जहांगीर ने टीम के खाते में 43 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान हेनरिक क्लासेन ने 27 और शिमरॉन हेयमायर ने 21 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से नवीन-उल-हक ने दो विकेट झटके.

इसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क ने एक ओवर शेष रहते जीत दर्ज कर ली. टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मोनांक पटेल ने माइकल ब्रेसवेल के साथ 119 रन की साझेदारी की. ब्रेसवेल ने 35 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली. इनके अलावा किरोन पोलार्ड ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. सिकंदर रजा सिएटल की ओर से सर्वाधिक दो विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

16 minutes ago

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

54 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

1 hour ago