उत्तर प्रदेश

Sambhal Violence: उपद्रवियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, SP बोले- सांसद बर्क और जफर अली समेत 23 आरोपी नामजद

Sambhal Violence: उत्‍तर प्रदेश के संभल में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा मामले में SIT ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है.

चार्जशीट में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क (Ziaur Rahman Burke) और जामा मस्जिद के सदर जफर अली (Sadar Zafar Ali) समेत कुल 23 को आरोपी बनाया गया है.

12 FIR, बड़ी साजिश की जांच में जुटी पुलिस

संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया-

“24 नवंबर 2024 को संभल जिले में कोर्ट के आदेश पर सर्वे के दौरान बाधा डालने, हिंसा और आगजनी के संबंध में 12 एफआईआर दर्ज की गई थीं. इनमें से 7 मामले पुलिस और 5 मामले जनता की ओर से दर्ज किए गए थे. इन सभी मामलों में बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी गई है.”

एसपी कृष्ण बिश्नोई ने आगे कहा-

“इनमें सबसे महत्वपूर्ण 335/24 के तहत हिंसा (Sambhal Violence) की साजिश के अभियोग में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. इसके अलावा, एक अन्य अभियुक्त सुहैल इकबाल की घटनास्थल पर मौजूदगी पाई गई थी, लेकिन उनसे कई घंटों की पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के संकलन के बाद उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले. इसी जांच के दौरान उनकी नामजदगी गलत मिली. साथ ही इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है.”

सांसद बर्क और जफर अली की बातचीत बनी सबूत

एसपी कृष्ण बिश्नोई ने कहा-

“पुलिस को जांच के दौरान साक्ष्य मिले कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली और सांसद बर्क की देर रात तक बात हुई थी. उससे पूर्व में 22 नवंबर को उनके द्वारा भीड़ को भी इकट्ठा किया गया था. इस मामले में पुलिस ने चंदौसी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस की कोशिश होगी कि जल्द ही इसमें ट्रायल कराया जाए. इस हिंसा में अब तक 92 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है. साथ ही कई आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.”

हिंसा में अब तक 92 गिरफ्तारियां, सर्च ऑपरेशन जारी

ज्ञात हो कि संभल की शाही जामा मस्जिद का दूसरे चरण का सर्वे 24 नवंबर को हुआ.

इस दौरान हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस पर पथराव-फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. भीड़ ने गाड़ियों को फूंक दिया था.

इस मामले में कई उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है (Sambhal Violence).

ये भी पढ़ें- Meerut Rape Case: सगे चाचा की हैवानियत, 5 महीने से मासूम बच्ची के साथ करता रहा ये घिनौना काम

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

11 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

38 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago