खेल

पोलैंड में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem, पेरिस ओलंपिक में हुआ था मुकाबला

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) के बाद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पाकिस्तान (Pakistan) के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) के बीच मुकाबले के लिए एक और बड़ा मंच तैयार है. दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा और पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेसिया में डायमंड लीग मीट में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे.

एक साल बाद दोनों आमने-सामने

पेरिस ओलंपिक जैवलिन फाइनल में नदीम ने 92.97 मीटर का शानदार थ्रो फेंकते हुए दुनिया को चौंका दिया था और स्वर्ण पदक जीता था. 89.45 मीटर का थ्रो फेंकने वाले नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था. लगभग एक साल बाद दोनों दिग्गज फिर से आमने-सामने होंगे. विश्व एथलेटिक्स के अनुसार, सिलेसिया में होने वाले मुकाबले को पेरिस ओलंपिक के बाद ‘बदला’ लेने का पहला मौका माना जा रहा है.

27 साल के चोपड़ा वैश्विक सर्किट पर सक्रिय

27 साल के चोपड़ा वैश्विक सर्किट पर सक्रिय रहे हैं और उन्होंने चार डायमंड लीग मुकाबलों और यूरोप व भारत में कई अन्य विशिष्ट स्पर्धाओं में भाग लिया है, जबकि 28 वर्षीय नदीम 2024 में ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं. उन्होंने सिर्फ दक्षिण कोरिया के गुमी में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और स्वर्ण पदक जीता था.

90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले 26वें नीरज

नीरज चोपड़ा ने मई में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था. वह 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले इतिहास के केवल 26वें भाला फेंक खिलाड़ी बने. हालांकि, उस स्पर्धा में नीरज जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे, चोपड़ा ने इसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. नीरज ने जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल (84.14 मीटर) में दूसरा स्थान, पेरिस डीएल (88.16 मीटर) में जीत, ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक (85.29 मीटर) में जीत और बेंगलुरु में एनसी क्लासिक (86.18 मीटर) में शीर्ष स्थान हासिल किया.

वर्तमान में भाला फेंक के दिग्गज प्रशिक्षक जान जेलेजनी से प्रशिक्षण ले रहे नीरज चोपड़ा पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं.

-साभार IANS के सौजन्य से

 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

52 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago