उत्तर प्रदेश

फेसबुक पर प्यार, फिर रेप और धर्म परिवर्तन की साजिश, शाहजहांपुर में लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला आया सामने, डेढ़ दर्जन युवतियां हुईं शिकार

उत्तर प्रदेश के शाहजंहापुर में लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर में रहने वाली एक युवती ने कासिब पठान (Kasib Pathan) नाम के युवक पर आरोप लगाया है कि उसने फेसबुक पर शिव वर्मा बनकर उसको अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर किराए के कमरे पर ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं, उसने इस दौरान चोरी-छिपे बनाए गए वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. आरोपी कासिब पर युवती ने आरोप लगाया है कि उसने करीब डेढ़ दर्जन युवतियों को अपना शिकार बनाया है.

Kasib Pathan ने हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाया

पीड़िता के अनुसार, दो साल पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शिव वर्मा नाम की फर्जी आईडी के जरिए उसकी मुलाकात कासिब पठान से हुई थी, आरोपी ने खुद को हिंदू बताते हुए माथे पर तिलक, और हिंदू-देवी-देवताओं की कसमें खाकर पहले उसका भरोसा जीता. बाद में उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान चोरी से वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

फोन से हुआ साजिश का खुलासा

पीड़िता का कहना है कि कासिब ने सिंजई मोहल्ले में किराए पर कमरा ले रखा था, जहां वह शिव वर्मा बनकर रहता था, वहीं पर उसने कई बार जबरन उसका रेप किया. एक दिन मोबाइल के जरिए राज खुल गया, जिसमें पता चला कि उसका भाई कैफ और एक अन्य शख्स अखिल मिलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर धर्मांतरण की साजिश रच रहे हैं. कासिब पठान के फोन में सैकड़ों लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी मिले.

पीाड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई, तो कासिब और उसके परिवार ने जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की, मना करने पर कासिब ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे तीन महीने का उसका गर्भ गिर गया. कासिब ने उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, जब उसने मना किया जो जान से मारने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें- श्मशान में कार खड़ी कर शादीशुदा महिला के साथ रंगरेलिया मना रहा था भाजपा नेता, तभी हुआ कुछ ऐसा…वायरल हो गया वीडियो

मामला सामने आने के बाद, हिंदूवादी संगठनों ने चौक कोतवाली के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. वहीं कुछ लोग इस मामले को छांगुर बाबा गैंग से जोड़कर भी देख रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

49 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago