खेल

Neeraj Chopra Diamond League: डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, 91.51 मीटर थ्रो कर जूलियन वेबर ने जीता खिताब

 Neeraj Chopra Diamond League: ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गए. नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे. जर्मनी के जूलियन वेबर 91.51 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे.

नीरज चोपड़ा से डायमंड लीग फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल करने की उम्मीद थी. लेकिन, अपने आखिरी प्रयास में 85.01 मीटर भाला फेंककर वह दूसरे स्थान पर रहे.

नीरज चोपड़ा ने 5 में से तीन थ्रो फेके फाउल

चोपड़ा के छह में से शुरुआती पांच प्रयासों में दो थ्रो वैध रहे जबकि तीन फाउल रहे. अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने 85.01 भाला फेंक केशोर्न वॉलकॉट को पछाड़ दूसरा स्थान हासिल किया. वॉलकॉट तीसरे स्थान पर रहे. पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 82.06 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे.

चोपड़ा का यह प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.23 मीटर से कम है.

जूलियन वेबर ने पहले ही प्रयास में फेंका 91.37 मीटर का थ्रो

विजेता जूलियन वेबर ने पहले ही प्रयास में 91.37 मीटर का थ्रो फेंका. इसके बाद 91.51 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने अपना स्थान पक्का कर लिया. ये वेबर का नया रिकॉर्ड है.

पेरिस में प्रथम स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

चोपड़ा ने जून में पेरिस में 88.16 मीटर के प्रयास के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करके डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. 2022 में ज्यूरिख में 88.44 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज ने खिताब जीता था, जबकि 2023 और 2024 में भी वे फाइनल में पहुंचे लेकिन खिताब हासिल करने से चूक गए थे.

डायमंड लीग 2024 में खिताब जीतने से सिर्फ 1 सेंटीमीटर से पीछे रह गए थे. उन्हें ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से मात मिली थी, जिन्होंने 87.87 मीटर का थ्रो किया था.

ये भी पढ़ें- Harbhajan Singh ने इस वजह से मारा था Sreesanth को थप्पड़, 18 साल बाद ललित मोदी ने शेयर किया वीडियो

जैवलिन के विश्व चैंपियन रह चुके नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीता था. जैवलिन में देश के लिए पदक जीतने वाले वह पहले एथलीट रहे थे. पेरिस ओलंपिक में भी उनसे स्वर्ण की उम्मीद थी. लेकिन, वह चूक गए थे.

इसके बाद डायमंड लीग में उनसे शीर्ष स्थान हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही थी. पेरिस ओलंपिक के बाद अपना कोच बदलने वाले नीरज के खेल में तकनीकी कमी नजर आई और वह ज्यूरिख में भी शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सके.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

11 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

25 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

35 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

37 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago