Bharat Express DD Free Dish

Harbhajan Singh ने इस वजह से मारा था Sreesanth को थप्पड़, 18 साल बाद ललित मोदी ने शेयर किया वीडियो

साल 2008 IPL के दौरान मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में मुंबई टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पंजाब टीम के गेंदबाज श्रीसंत को मैदान में ही थप्पड़ मार दिया था.

Harbhajan Singh, S Sreesanth, IPL 2008, Cricket

Harbhajan Singh Sreesanth Slapgate: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग्स में से एक माना जाता है. साल 2028 में इसकी शुरुआत हुई और अब तक इसके कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं. लेकिन इस लीग के पहले ही सीजन में एक ऐसी घटना हुई थी जिसने सब को चौंका कर रख दिया था. हालांकी इसे कभी टीवी पर प्रसारित नहीं किया गया और आज तक भी ये बात लोगों से छिपी रही.

दरअसल, साल 2008 IPL के दौरान मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में मुंबई टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पंजाब टीम के गेंदबाज श्रीसंत को मैदान में ही थप्पड़ मार दिया था, इसी घटना को आगे चलकर ‘स्लैपगेट’ के नाम से जाना जाने लगा.

अब एक बार फिर में धटना लोगों के बीच चर्चा में गई है. IPL के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हरभजन और श्रीसंत के बीच हुई घटना का वीडियो शेयर किया है.

भज्जी को पने किए पर हुआ अफसोस

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में खुद हरभजन ने भी इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. रविचंद्रन अश्विन के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें अपने करियर से किसी एक पल को मिटाने का मौका मिले, तो वह यही थप्पड़कांड होगा.

भज्जी बोले, “जो हुआ वह गलत था. मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था. मैंने श्रीसंत से 200 बार माफी मांगी, लेकिन सालों बाद भी लोग मुझसे उसी गलती का हिसाब मांगते रहे. हर मंच पर, हर मौके पर मुझे माफी मांगनी पड़ी.”

ये भी पढ़ें- Sports Day 2025: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

श्रीसंत की बेटी से मिलकर हुआ दुख

हरभजन ने बताया कि इस घटना का सबसे बड़ा दर्द उन्हें तब हुआ, जब सालों बाद उनकी मुलाकात श्रीसंत की बेटी से हुई. वह बच्ची उनसे बात करने को तैयार ही नहीं थी.

भज्जी ने भावुक होकर कहा, “मैंने बहुत प्यार से उससे बात की, लेकिन उसने कहा – ‘मैं आपसे बात नहीं करना चाहती, आपने मेरे पापा को मारा है.’ उस पल मेरा दिल टूट गया. मैं रो पड़ा और खुद से पूछता रहा कि मैंने कैसा प्रभाव छोड़ा है. वह मुझे उस इंसान की तरह देख रही थी जिसने उसके पापा को चोट पहुंचाई.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read