क्राइम

ChatGPT बना जानलेवा! अमेरिका में एक युवक ने दे दी जान, आखिरी चैट में दिखाया फंदा

आजकल हर कोई इंटरनेट पर सवाल पूछने, आइडिया क्रिएट करने या तुरंत जवाब पाने के लिए ओपन एआई के चैटबोट, ChatGPT का यूज कर रहा है. चाहे होमवर्क हो या ऑफिस का काम हो या फिर रोजमर्रा का, आजकल हर कोई ChatGPT से सलाह ले रहा है. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि ChatGPT की सलाह कभी-कभी जानलेवा भी हो सकती है. चौंक गए ना. अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने ChatGPT यूज करने वालों के रातों की नींद उड़ा दी है. यहां चैटजीपीटी की सलाह पर एक 16 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली.

दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया में 16 साल के एक अमेरिकी छात्र एडम राइन ने सुसाइड कर लिया. पहले तो उसके माता-पिता को लगा कि उनके बेटे ने डिप्रेशन की वजह से सुसाइड कर लिया, लेकिन अब उन्हें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि उनके बेटे ने आखिरी हफ्तों में किसी टीचर या एडवाइजर से नहीं बल्कि चैट जीपीटी के ज्यादा करीब था और उसी के निर्देश पर एडम ने आत्महत्या कर ली.

माता-पिता ने दायर किया मामला

एडम के माता-पिता ने इस मामले को लेकर चैटजीपीटी के खिलाफ मामला दायर किया है. मुकदमे के मुताबिक कैलिफोर्निया का यह किशोर डिप्रेशन से जूझ रहा था. जिसको लेकर वो परिवार से खुलकर बात नहीं कर पा रहा था. इसकी जगह पर वो चैटजीपीटी से बात कर रहा था. एनसीबी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह AI बॉट उसके लिए एक सुसाइड कोच बन गया. जिसकी वजह से एडम ने 11 अप्रैल 2025 को आत्महत्या कर ली.

एडम के पिता के मुताबिक मरने से कुछ दिनों पहले एडम ने अपने गहरे ख्याल चैटजीपीटी के सामने रखे थे. लेकिन उसने मदद की सलाह नहीं दी. अगर एडम ने चैटबोट की मदद नहीं ली होती तो वो आज यहां होता.

आखिर किस वजह से डिप्रेशन में गया एडम

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एडम हाईस्कूल में सेकेंड ईयर का छात्र था. उसे बास्केटबॉल, एनीमे और वीडियो गेम काफी पसंद था. हालांकि उसकी गिनती कॉलेज के सबसे शरारती छात्रों में होती थी. उसे बास्केटबॉल टीम से निकाल दिया गया था, जिसकी वजह से वो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का शिकार हो गया था.

जिसके बाद से वो चैटजीपीटी की मदद लेने लगा. माता पिता ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान चैटजीपीटी और एडम की चैट ने गलत मोड़ ले लिया और ये हादसा हो गया.

अदालत में पेश किए गए दस्तावेज में चैटजीपीटी और एडम के बीच की बातचीत की डिटेल दी गई है. जिसमें बताया गया है कि इस ऐप ने एडम को सबसे खराब और आत्महत्या जैसे कदम उठाने का विचार दिया. जिसके बाद से एडम और भी डिप्रेशन में रहने लगा और ये कदम उठा लिया.

ये भी पढ़ें- भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया

आखिरी चैट में क्या है?

अपनी आखिरी चैट में एडम ने लिखा है कि वो नहीं चाहता कि उसके माता पिता मेरे निकाले जाने के लिए खुद को दोषी ठहरायें. जिसपर चैट जीपीटी ने जवाब दिया कि इसका यह कत्तई मतलब नहीं है कि उनके लिए तुम्हें जिंदा रहने की जरूरत है. कथित तौर पर जिस दिन एडम ने आत्महत्या की. उस दिन चैट जीपीटी ने एक फंदे की तस्वीर भी एडम को भेजी थी. जिसके बाद एडम ने पूछा कि क्या वो इसका वजन झेल लेगा, तो चैटबॉट ने जवाब दिया हां और यह बिल्कुल भी बुरा नहीं है.

इस चैट के कुछ देर बाद एडम की मां मारिया राइन अपने बेटे को फंदे से लटका पाई.

एडम की मां के मुताबिक यह चैटबॉट ऐसा बर्ताव कर रहा था जैसे वो कोई डॉक्टर या उसका कोई खासमखास हो.

एडम का परिवार चाहता है जवाबदेही

चैटजीपीटी के निर्देश पर किसी व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या करने का यह पहला मामला है. जिसको लेकर एडम के माता-पिता सीधे तौर पर ओपनएआई और उसके फाउंडर सैम ऑल्टमैन को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. वो इसके लिए मुआवजे की भी मांग कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

1 minute ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

4 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

6 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

24 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

39 minutes ago