खेल

पाकिस्तान की शर्मनाक हार का तमाशा: पहले 61 गेंदों में न्यूजीलैंड ने रौंदा, दूसरे मुकाबले में 79 गेंदों में करारी मात

New Zealand vs Pakistan T20 Series 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में अपनी मेजबानी में आयोजित ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. उस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम बिना कोई मैच जीते ग्रुप स्टेज से मात्र 5 दिनों में बाहर हो गई थी. अब न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची यह टीम 5 मैचों की T20 सीरीज खेल रही है, लेकिन यहां भी उसकी हार का सिलसिला थम नहीं रहा है.

इस दौरे के लिए मोहम्मद रिजवान की जगह सलमान अली आगा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन इसके बावजूद Pakistan Cricket Team की लगातार हार ने फैंस को निराश किया है. दूसरी ओर, New Zealand Cricket Team ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. आइए जानते हैं इस सीरीज के अब तक के नतीजों के बारे में.

पहला टी20: न्यूजीलैंड की शानदार जीत

सीरीज के पहले T20 मैच में पाकिस्तानी टीम महज 91 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके जवाब में कीवी टीम ने यह लक्ष्य केवल 61 गेंदों में हासिल कर लिया था. इस शर्मनाक हार ने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए थे.

दूसरा टी20: बारिश से प्रभावित मैच में भी न्यूजीलैंड का दबदबा

सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला मंगलवार, 18 मार्च 2025 को डुनेडिन में खेला गया. बारिश के कारण इस मैच को 15-15 ओवरों का कर दिया गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए Pakistan Team ने 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए. हालांकि, वे इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके.

न्यूजीलैंड ने टिम सेफर्ट की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत यह मैच 79 गेंदों में 5 विकेट से जीत लिया. कीवी टीम ने 13.1 ओवर में 137 रन बना दिए. इस तरह New Zealand vs Pakistan T20 Series में मेजबान टीम 2-0 से आगे हो गई है.

दोनों टीमों का प्रदर्शन

पाकिस्तान की ओर से कप्तान सलमान अली आगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 46 रन बनाए. वहीं, शादाब खान ने 26 और शाहीन शाह आफरीदी ने 22 रनों का योगदान दिया. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट ने 22 गेंदों में 45 रन की धुआंधार पारी खेली और उन्हें Player of the Match चुना गया. फिन एलन ने भी 16 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान टीम: मोहम्मद हारिस, हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्दुल समद, जहांदाद खान, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली.

न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फॉके, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

क्या है आगे का रास्ता?

पाकिस्तान के लिए अब सीरीज में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया है. New Zealand vs Pakistan T20 Series 2025 में कीवी टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है. अगले तीन मैचों में पाकिस्तान को अगर सीरीज में बने रहना है, तो उसे हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम इस लय को बरकरार रखकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी.


इसे भी पढ़ें- Virat Kohli ने बताया सबसे खतरनाक गेंदबाज, ट्रेंट बोल्ट या मोहम्मद आमिर नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का लिया नाम


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

15 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

37 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago