खेल

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025: निहाल सरीन ने बड़ा उलटफेर कर अर्जुन एरिगैसी को हराया

निहाल सरीन ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया. उन्होंने रविवार को चौथे राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हराकर उनके अजेय अभियान पर रोक लगा दी. वहीं, जर्मन ग्रैंडमास्टर विन्सेंट केमर ने डच स्टार अनीश गिरि से ड्रॉ खेलते हुए चार मैचों की अजेय लय बरकरार रखी. अंकतालिका में उनकी बढ़त कायम है.

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 का यह तीसरा संस्करण है, जिसे भारत का सबसे मजबूत क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट माना जाता है. एमजीडी-1 की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में मास्टर्स और चैलेंजर्स नाम से दो 10-खिलाड़ियों के राउंड-रॉबिन वर्ग शामिल हैं, जिसे नौ राउंड में 10 दिनों तक खेला जाएगा.

मास्टर्स विजेता को मिलेंगे 25 लाख रुपये

कुल एक करोड़ रुपये की इनामी राशि में मास्टर्स विजेता को 25 लाख रुपये, चैलेंजर्स विजेता को 7 लाख रुपये और 2026 मास्टर्स में सीधी जगह मिलेगी. इसके अलावा, टूर्नामेंट मास्टर्स विजेता को 2026 कैंडिडेट्स क्वालिफिकेशन के लिए 24.5 फिडे सर्किट अंक भी मिलेंगे.

निहाल की अर्जुन एरिगैसी पर जीत

निहाल की अर्जुन एरिगैसी पर जीत एक तनावपूर्ण और रणनीतिक मुकाबले के बाद आई, जिसकी शुरुआत रेती ओपनिंग से हुई थी, जहां अर्जुन ने अपने हमवतन के सेटअप की नकल की. शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे, जो फैंस को एक अनोखा लाइव अनुभव दे रहे थे. खेल धीमी गति से आगे बढ़ा और 15वीं चाल पर अर्जुन ने पहला मोहरा अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- 11 अगस्त से मैसूर में महाराजा ट्रॉफी सीजन 4 की शुरुआत, जानिए पूरा कार्यक्रम

70वीं चाल पर दर्ज की जीत

धीरे-धीरे एक कड़ा मुकाबला शुरू हुआ. निहाल को बढ़त बनाने का मौका मिला और उन्होंने 70वीं चाल पर जीत दर्ज कर 2025 संस्करण में अपनी पहली सफलता हासिल की. इसी बीच, मुरली कार्तिकेयन ने भी प्रभावित किया. वह जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराकर अंकतालिका में ऊपर चढ़ गए.

मास्टर्स के अन्य परिणामों में, विदित गुजराती और प्रणव वी का मुकाबला संतुलित रहा. दोनों ने अंक साझा किए. वहीं, अमेरिका के दो खिलाड़ियों, अवॉन्डर लियांग और रे रॉबसन का मुकाबला भी ड्रॉ रहा. कीमर का गिरी के साथ ड्रॉ ने उन्हें एकल बढ़त पर बनाए रखा, जबकि निहाल की अर्जुन पर जीत ने खिताब की दौड़ में नया रोमांच भर दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

40 seconds ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

4 minutes ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

15 minutes ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

44 minutes ago

BIMSTEC बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे सदस्य देश

नई दिल्ली में आयोजित BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक में अमित शाह ने आतंकवाद…

47 minutes ago