त्याग, संघर्ष और अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल बने भारतीय क्रिकेट के विश्व चैंपियनों को सम्मानित करने के लिए मुंबई में सोमवार रात खास आयोजन हुआ. यूनाइटेड इन ट्रायम्फ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में भारतीय क्रिकेट टीम के तीन बड़े चेहरे एक ही मंच पर नजर आए. इस मौके पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी एक साथ दिखे. कार्यक्रम की मेजबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने की.
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नीता अंबानी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि हर उस भारतीय का है जिसने इन टीमों के साथ जीत और संघर्ष की यात्रा को महसूस किया. उन्होंने कहा,
“हर भारतीय की ओर से हम आज रात विश्व कप चैंपियनों का सम्मान कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों ने देश को गर्व करने का मौका दिया है.”
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात वह ऐतिहासिक फ्रेम रहा, जिसमें तीनों विश्व चैंपियन टीमों के कप्तान एक साथ नजर आए. यह तस्वीर न सिर्फ क्रिकेट की उपलब्धियों को दर्शाती है, बल्कि जज्बे, मेहनत और हौसले की कहानी भी बयां करती है. दीपिका टीसी का सफर खास तौर पर लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया.
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर ने भी इस मौके पर खिलाड़ियों की मेहनत, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का आभार जताया. दोनों कप्तानों ने कहा कि विश्व कप जीतना किसी एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरी टीम और देश की सामूहिक जीत होती है.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में फिर खूनी खेल! जेस्सोर में हिंदू युवक राणा प्रताप की बीच बाजार गोली मारकर हत्या
कार्यक्रम में खेल, समाज और कॉरपोरेट जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं. आयोजन का मकसद सिर्फ जीत का जश्न मनाना नहीं, बल्कि उन मूल्यों को सामने लाना था, जो भारतीय खेलों को मजबूती देते हैं.
यूनाइटेड इन ट्रायम्फ का यह दूसरा संस्करण इस बात का संदेश देता है कि भारत में प्रतिभा किसी एक मंच या परिस्थिति की मोहताज नहीं है. चाहे पुरुष क्रिकेट हो, महिला क्रिकेट या दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का संघर्ष हर कहानी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…