Bharat Express DD Free Dish

बांग्लादेश में फिर खूनी खेल! जेस्सोर में हिंदू युवक राणा प्रताप की बीच बाजार गोली मारकर हत्या

Bangladesh News: मोहम्मद यूनुस सरकार में फिर एक हिंदू की हत्या कर दी गई. आरोपियों ने बीच बाजार में हिंदू युवक को गोली मारकर छलनी कर दिया. मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी (45) के रूप में हुई है.

Bangladesh News

Bangladesh News: बांग्लादेश वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए कब्रगाह बन गया है. कट्टरपंथ समर्थक मोहम्मद यूनुस सरकार में फिर एक हिंदू की हत्या कर दी गई. आरोपियों ने बीच बाजार में हिंदू युवक को गोली मारकर छलनी कर दिया. मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी (45) के रूप में हुई है.

यह मामला बांग्लादेश के जेस्सोर जिले के मणिरामपुर उपजिला का है. जहां सोमवार शाम करीब 6 बजे कोपालिया बाजार इलाके में अरुआ गांव के रहने वाले हिंदू युवक की हत्या कर दी गई.

पुलिस कर रही हमलावरों की पहचान

घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. मामले की सूचना मिलने पर मणिरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की ओर से बयान आया है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है. जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत है तो 20 बच्चे पैदा करो, रोक कौन रहा है?’ नवनीत राणा पर बरसे ओवैसी, भागवत का भी दिया हवाला

एक महीने में कई मामले आ चुके सामने

बांग्लादेश में पिछले एक महीने में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले दीपु चंद्र दास नाम के एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दीपु को पेड़ से लड़काकर आग में जलाकर मार दिया गया.

कुछ दिन पहले अमृत मंडल नाम के एक युवक की भी हत्या कर दी गई. इसके अलावा मयमनसिंह जिले में बजेंद्र बिस्वास नाम के एक हिंदू युवक की भी हत्या की गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest