उत्तर प्रदेश

संपत्ति के लालच में ‘हैवान’ बना बड़ा बेटा! प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों का बेरहमी से कत्ल

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि घर के बड़े बेटे ने ही अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश पटेल ने अपने पिता राम सिंह, भांजी और बहन साधना देवी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया.

पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद था. आरोपी मुकेश पिता से नाराज था कि उसने अपनी संपत्ति छोटे बेटे मुकुंद के नाम कर दी थी. इसी रंजिश में उसने पहले अपने छोटे भाई को गोली मार दी और पिता, बहन और भांजी को अगवा कर लिया.

छोटे बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

तीनों शुक्रवार की रात से लापता थे. मामले के बारे में पता चलने के बाद मऊआइमा थाना पुलिस में मुकुंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की कोई सुराग हाथ नहीं लगा. जिसके चलते पुलिस को बड़े कांड की आशंका गहराने लगी.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह के जन्मदिन पर कौन है ये ‘मिस्ट्री गर्ल’? जिनका हाथ थामे ‘पावर स्टार’ ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन

संपत्ति के लालच में वारदात

इसी बीच पुलिस ने आरोपी मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी मुकेश पटेल ने बताया कि उसने संपत्ति विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया. उसने लालच में आकर अपने पिता, बहन और भांजी की हत्या कर शव को गांव के पास में स्थित कुएं में फेंक दिया.

मुकेश की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

8 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

37 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago