ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी
पाकिस्तान ने पर्थ स्टेडियम में तीसरे और अंतिम वनडे मैच में 23 ओवर शेष रहते ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो 2002 के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनकी पहली वनडे सीरीज जीत है. इस सीरीज जीत ने कप्तान के रूप में अपनी पहली श्रृंखला में मोहम्मद रिजवान के लिए विजयी शुरुआत का शानदार आगाज किया.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने वनडे सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को परेशान करना जारी रखा और सीरीज के निर्णायक मैच में भी यही हुआ. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पाक तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को सिर्फ 79 रन पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद पारी में 18 से अधिक ओवर शेष रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 140 रन पर सिमट गई.
शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि फॉर्म में चल रहे हारिस रऊफ ने 24 रन देकर दो विकेट लिए. 141 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान के दोनों ओपनर सईम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक ने 84 रन की मजबूत शुरुआत दी. सईम ने 42 और शफीक ने 37 रन की पारी खेली. कप्तान मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 30 और बाबर आजम ने 28 रन बनाए. दोनों के बीच नाबाद 58 रन की साझेदारी हुई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दोनों विकेट लांस मॉरिस ने लिए.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, लांस मॉरिस.
(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…