दुनिया

बड़ी खबर: इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अर्श डाला को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया, पढ़ें क्या है पूरा मामला

कनाडा पुलिस ने भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया है. अर्श डाला पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में 27-28 नवंबर को हुए एक शूटआउट के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है, जिसमें वो खुद भी मौजूद था.

आज ही गिरफ्तार हुए थे दो गुर्गे

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, गैंगस्टर अर्श डाला भारत से फरार होने के बाद कनाडा में अपने परिवार के साथ रहा है. आज (10 नवंबर) सुबह अर्श डाला के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों आरोपी गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में शामिल थे, इसके अलावा इन्हीं दोनों शूटर्स ने अर्श डाला के आदेश पर ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी.

जसवंत गिल की हत्या में शामिल

पंजाब में हुई दोनों गुर्गों की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों शूटर्स को अरेस्ट किया गया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने ही अर्श डाला के कहने पर 7 नवंबर को ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago