PBKS vs DC IPL 2026
PBKS vs DC IPL 2026: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के लिए 211 रन का विशाल टारगेट दिया है. पीबीकेएस का लक्ष्य इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना होगा.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इसके जवाब में किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 210 रन बना दिए.
प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इन सलामी बल्लेबाजों ने 41 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की. प्रभसिमरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे. इसके बाद टीम को प्रियांश आर्य के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 33 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 56 रन बनाए.
पंजाब किंग्स ने 97 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था. यहां से कूपर कोनोली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. कूपर कोनोली 27 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
पंजाब किंग्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (1) का विकेट गंवाया. अगली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने शशांक सिंह (0) को भी आउट कर दिया. सूर्यांश शेडगे और श्रेयस अय्यर ने छठे विकेट के लिए 10 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया.
अय्यर 36 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 21 रन जोड़े. डीसी की तरफ से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 विकेट हाथ लगे. मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया.
दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी के साथ उतरी है.
ये भी पढ़ें- MI VS RCB IPL 2026: मुंबई पर बरसा भुवनेश्वर का कहर, 166 रन पर सिमटी MI
वहीं, कूपर कोनोली की कप्तानी में पंजाब किंग्स प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ इस मैच में उतरी है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…