खेल

SRH vs PBKS, IPL 2026: पंजाब में आया अभिषेक-हेड का तूफान, दोनों ने 6 ओवरों में ही लूट लिये 105 रन, 20 ओवरों में SRH का स्कोर 219-6

SRH vs PBKS, IPL 2026: IPL 2026 का 17वें मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए. SRH की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने जबरदस्त ओपनिंग की. अभिषेक शर्मा ने मात्र 27 गेंदों पर 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए.

वहीं दूसरी छोर से अभिषेक शर्मा का साथ देते हुए ट्रेविस हेड ने भी भी 23 गेंदों पर 38 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्के लगाए. इसके अलावा ईशान किशन ने 17 गेंदों पर 27 और क्लासन ने 22 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली.

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 50 रन देकर 2 विकेट निकाले. पंजाब की तरफ से सबसे किफायती शशांक सिंह साबित हुए. उन्होंने अपने एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेज दिया. शशांक ने 3 ओवरों में 20 रन देकर 2 विकेट निकाले.

कब-कब गिरा विकेट

पहले बैटिंग करते हुए SRH ने पावरप्ले में जबरदस्त बैटिंग की. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मात्र 6 ओवरों में ही टीम का स्कोर 105 पहुंचा दिया था. SRH का पहला विकेट 120 रनों के स्कोर पर 8.1 ओवर में गिरा. दूसरा विकेट 122 के स्कोर पर 8.3 ओवर में गिरा. ईशान किशन का विकेट 169 पर गया. वहीं अनिकेत वर्मा 195, सलील अरोरा 214 और क्लासन 218 रनों पर आउट हुए.

श्रेयस अय्यर ने ली गेंदबाजी

टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह दिन का मैच है. हम यह जानना चाहते हैं कि विकेट कैसा रहेगा और इसका सही अंदाजा भी लगाना चाहते हैं. पिछले कुछ मैचों में भी हमने यही किया है और अच्छा कर रहे हैं. हम मौसम पर नियंत्रण नहीं कर सकते. आपको बस फ्लो के साथ चलना होगा. मुझे निजी तौर पर लगता है कि हमें किसी भी समय किसी भी चीज पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. बस एक-दूसरे को सपोर्ट करें, टीम के सभी युवाओं को सपोर्ट करें. आप उन्हें जितना ज्यादा बताएंगे, उनके लिए यह उतनी ही दिक्कत होगी. बेहतर है कि वे अपना खेल खेलें. हम उसी टीम को लेकर जा रहे हैं. पहले गेंदबाजी करते हुए नेहाल की जगह प्रियांश आएगा.”

ईशान को हार्ड लग रही विकेट

ईशान किशन ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी पसंद करते. लेकिन हां, मुझे लगता है कि विकेट मुझे काफी हार्ड लग रहा है. पहली पारी में अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी. पैट कमिंस का न होना हमारे लिए नुकसान है. कप्तान के साथ ही वह एक शानदार गेंदबाज हैं. अपने अनुभव के साथ वह चीजों को आगे बढ़ाते हैं. फिर भी, मुझे लगता है कि आज के मैच में हमारी टीम में युवा गेंदबाज हैं. और उम्मीद है, हम बस अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाएंगे. यह T20 क्रिकेट में सबसे जरूरी चीज है. टीम में दो बदलाव हैं. लिविंगस्टोन की जगह सलिल और जयदेव उनादकट की जगह प्रफुल हिंगे आए हैं.”

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है. टीम अब तक अपराजेय है. 3 मैचों में 2 जीत और बारिश की वजह से रद्द हुए एक मैच से मिले 1 अंक सहित कुल 5 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है. हैदराबाद के खिलाफ टीम की कोशिश जीत के लय को बरकरार रखने की होगी.

3 मैचों में 2 हार आई हैदराबाद के हिस्से

हैदराबाद का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर है. हैदराबाद को अपने पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हैदराबाद की कोशिश पंजाब के खिलाफ मैच में जीत की पटरी पर लौटने की होगी.

ये भी पढ़ें- पंजाब की बादशाहत या SRH का पलटवार? आंकड़ों में हैदराबाद भारी, पर क्या ‘किंग्स’ बदलेंगे इतिहास?

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago