Categories: खेल

खिलाड़ियों के प्रबंधन में सख्त हुआ PCB, बाबर का समर्थन करने पर Fakhar Zaman को भेजा कारण बताओ नोटिस

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जारी टेस्ट श्रृंखला में बाबर आज़म को पाकिस्तान के दल से बाहर किए जाने के बाद फ़ख़र ज़मान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दूसरे और तीसरे टेस्ट से बाबर को बाहर किए जाने की ख़बर बाहर आने पर फ़ख़र ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर इस संबंध में टिप्पणी की थी जबकि उस समय तक पीसीबी ने अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा भी नहीं की थी.

फ़ख़र ने इस फ़ैसले को चिंताजनक बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक बाबर को बाहर किया जाना ग़लत संदेश देगा. फ़ख़र ने पीसीबी को खिलाड़ियों को नीचा दिखाने के बजाय उन्हें संरक्षित करने की मांग की थी.

पीसीबी ने इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बताया है कि बोर्ड ने पाकिस्तान में इस खेल को बदनाम करने के लिए फ़ख़र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पीसीबी ने कहा है कि एक केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी होने के नाते फ़ख़र को अपने एंप्लॉयर के ख़िलाफ़ सार्वजनिक तौर पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी. ऐसा माना जा रहा है कि पीसीबी फ़ख़र द्वारा निजी तौर पर शिकायत न किए जाने को लेकर नाराज़ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़ख़र ने अब तक उस नोटिस का जवाब नहीं दिया है. आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर जुर्माना फ़ख़र के जवाब पर निर्भर करेगा. अभी की स्थिति के अनुसार फ़ख़र ने उसके बाद कोई टिप्पणी नहीं की है और उनका पोस्ट अभी भी एक्स पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें- English बोलने के कारण बने कप्तान ने डुबो दी Pak Cricket की लुटिया, अब हार का बनेगा Record!

पिछले दो वर्ष से टेस्ट में ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे बाबर को बाहर किए जाने के पीछे पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया, ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ़्रीका में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला का हवाला देते हुए कहा था कि बाबर को आराम दिया गया है. हालांकि पीसीबी का यह दावा गले उतरने लायक इसलिए भी नहीं था क्योंकि बाबर ने ख़ुद पीसीबी से किसी तरह के आराम की मांग नहीं थी बल्कि वह तो इस समय जारी टेस्ट मैच खेलने के इच्छुक थे. पाकिस्तान इस समय श्रृंखला में 0-1 से पीछे है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘छात्रों की गूंज’ में उड़ा PM का मजाक? NDA का करारा हमला, विपक्ष का जवाब- ‘मुद्दों से भाग रही BJP’

Rahul Gandhi PM Modi Mimicry Row: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की नकल करने पर…

5 minutes ago

2011 का मुरादाबाद कांड याद दिलाकर भड़के BJP सांसद बृज लाल, बोले- अखिलेश सरकार ने बचाए थे दंगाई

पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीजेपी सांसद बृज लाल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते…

15 minutes ago

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत!’: सीबीएसई के टॉकाथॉन में पीएम मोदी के विजन की गूंज, ट्रेंड हुआ #CBSETalkathon

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए…

22 minutes ago

सचखंड नानक धाम में गूंजे वाहेगुरु के जयकारे, संत लोचन दर्शन दास जी ने दिया निष्काम सेवा का संदेश

पंजाब के बटाला स्थित सचखंड नानक धाम में रविवार को एक भव्य सत्संग और कीर्तन…

37 minutes ago

जोधपुर में पकड़े गए बिश्नोई गैंग के 2 इनामी शूटर, 5-5 लाख रुपये का था इनाम

राजस्थान पुलिस की AGTF और जोधपुर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए लॉरेंस-आरजू बिश्नोई…

49 minutes ago