उपचुनाव की तारीखों का ऐलान.
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ ही देशभर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट शामिल हैं.
बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड और अमेठी में दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाद में नियमों के अनुसार उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद यहां लोकसभा के लिए सीट खाली हो गई थी.
यूपी की 10 सीटों समेत बाकी 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे. इसके साथ ही, वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी 13 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे.
सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना है. कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है.
राजस्थान में कुल सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. यहां 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी. राजस्थान की इन सात सीटों में दौसा, देवली-उनियारा, सलूंबर, झुंझुनू, चौरासी, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितने चरण में होगी वोटिंग
छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यहां 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है.
-भारत एक्सप्रेस
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…
दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…
MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…
Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…