खेल

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने लॉन्च किया स्पोर्ट्स रोडमैप

India-Australia Sports Collaboration Roadmap: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी विशेष रूप से मौजूद रहे. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप (India-Australia Sports Collaboration Roadmap) का शुभारंभ किया जिसका उद्देश्य खेल के क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी को एक नए मुकाम पर ले जाना है.

एमसीजी पहुंचने पर पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के युवा और उभरते खिलाड़ियों से मुलाकात की जिन्होंने प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ लिए और सामूहिक तस्वीरें खिंचवाईं. इस खास मौके पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और पूर्व महिला क्रिकेटर लीजा स्टालेकर भी मौजूद रहे.

“क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, हमारा साझा जुनून है”

एमसीजी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मैदान पर पैर रखते ही हर भारतीय के मन में दो बातें आती हैं पहला भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा यह एहसास कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक साझा जुनून है.

खिलाड़ियों के उत्साह की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “मुझे आज यहां कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़े बच्चों के साथ बातचीत करने का मौका मिला. उनके जोश को देखकर लगा कि यहां बच्चों का कोई प्रदर्शनी मैच नहीं बल्कि भविष्य के चैंपियनों का चयन चल रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बेहद उज्ज्वल है.”

स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप की मुख्य बातें

इस नए रोडमैप के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी अपनी ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड साझेदारी को मजबूत करेंगे. इस रोडमैप के तहत दोनों देश स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, और खेल से जुड़ी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को साझा करेंगे.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग ‘बिग बैश लीग’ का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी स्पोर्टिंग लीग के लिए बड़ी रीच और व्यूअरशिप की गारंटी है.

पीएम मोदी ने भारत के ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब छोटे शहरों और गांवों से खेल प्रतिभाओं को आगे ला रहा है. साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि जहां ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा, वहीं भारत भी 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी ताकत से प्रयासरत है.

ये भी पढ़ें- चिप्स से लेकर शिप्स तक… मेलबर्न में पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

पीएम मोदी का मजबूत संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के बीच क्रिकेट के गहरे जुड़ाव को भी याद किया. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साथ मैच देखने से लेकर आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड तक दोनों देशों के बीच खेल भावना हमेशा मजबूत रही है.

कार्यक्रम के समापन पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने एक मजबूत संदेश दिया- “हम साथ खेलें और हम साथ जीतें.” उन्होंने विश्वास जताया कि खेलों की तरह ही भारत और ऑस्ट्रेलिया की यह कूटनीतिक और रणनीतिक साझेदारी भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

5 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

22 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

32 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

32 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

51 minutes ago