करुनेंद्र राय, भारत एक्सप्रेस
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर आई है. यहां के सैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीरा बलुआ गांव में मां-बेटी को बिजली ने मार डाला. यह घटना उस समय घटी, जब वे दोनों अपने खेत में घास काट रही थीं.
संवाददाता ने बताया कि मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सीमा देवी और उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी यादव के रूप में की गई है, जिनके फोटो आप खबर में देख सकते हैं. बताया जा रहा है कि उनके खेत के पास लगे एक बिजली के खंभे के स्टे वायर (सपोर्टिंग तार) में करंट उतर आया था. जब खुशी खेत में घास काट रही थी, तभी उसका हाथ अचानक उस स्टे वायर से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गई. अपनी लाडली बेटी को तड़पता देख मां सीमा देवी उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे आगे दौड़ीं, लेकिन वे भी बिजली के जोरदार झटके का शिकार हो गईं. करंट इतना भयानक था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों ने खेत में ही दम तोड़ दिया.
इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) विवेक खन्ना ने बताया कि खंभे से एक ट्यूबवेल का कनेक्शन गया हुआ था. वह तार किसी वजह से पोल के सहायक स्टे वायर को छू रहा था, जिसके चलते करंट पूरे लोहे के तार में नीचे तक उतर गया. उन्होंने पुष्टि की कि पहले बेटी करंट की चपेट में आई और फिर उसे बचाने के प्रयास में मां की भी मौत हो गई. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है.
ये भी पढ़िए: यहां नहीं भौंकते कुत्ते, न बिजली कड़कती है और न ही बादल गरजते हैं- क्या हैं वजहें?
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…