कोलंबो से महिमा कटारिया, भारत एक्सप्रेस
PM Modi In Sri Lanka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के कोलंबो में एक खास अवसर पर श्रीलंकाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ संवाद किया. इस बातचीत में 1996 के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जैसे संनाथ जयसूर्या, चमिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, मारवन अतापट्टु, रविंद्र पुष्पकुमार, उपुल चंदना, कुमार धर्मसेना, और रोमेश कलुविथराना शामिल थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर भारत के 1983 विश्व कप विजय और श्रीलंका के 1996 विश्व कप जीत को वैश्विक क्रिकेट परिदृश्य में परिवर्तनकारी बताया. उन्होंने कहा कि श्रीलंका की 1996 विश्व कप में अपनाई गई आक्रामक और नवाचारपूर्ण क्रिकेट शैली ने टी20 क्रिकेट के जन्म की नींव रखी.
प्रधानमंत्री मोदी ने 1996 में भारत के श्रीलंका दौरे का उल्लेख किया, जब बम विस्फोट के बावजूद भारत ने खेल भावना और मित्रता के प्रतीक के रूप में वहां यात्रा की थी. उन्होंने 2019 के आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका की अपनी यात्रा का भी जिक्र किया, जिससे यह संदेश मिला कि भारत की आत्मा हमेशा अडिग रहती है.
बैठक के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी से उत्तरी श्रीलंका, विशेष रूप से जाफना में, एक उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट ग्राउंड के निर्माण में सहायता का अनुरोध किया. इसके जवाब में पीएम मोदी ने भारत की “पड़ोसी प्रथम” नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया.
श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने भारत द्वारा श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान दी गई उदार सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया.
यह भी पढ़िए: PM मोदी कोलंबो पहुंचे, एयरपोर्ट पर 6 मंत्रियों ने किया उनका स्वागत; ऐतिहासिक यात्रा से संबंधों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…