Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Sri Lanka Visit: श्रीलंकाई खिलाड़ियों से पीएम मोदी का किक्रेट पर विशेष संवाद, जानें क्या बातें हुईं

PM Modi’s talk with Sri Lankan Cricketers: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेट दिग्गजों से बातचीत में भारत-श्रीलंका मित्रता, क्रिकेट के ऐतिहासिक पल, और विकासात्मक सहयोग पर जोर दिया.

PM-with-Srilankan-Team
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

कोलंबो से महिमा कटारिया, भारत एक्सप्रेस


PM Modi In Sri Lanka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के कोलंबो में एक खास अवसर पर श्रीलंकाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ संवाद किया. इस बातचीत में 1996 के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जैसे संनाथ जयसूर्या, चमिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, मारवन अतापट्टु, रविंद्र पुष्पकुमार, उपुल चंदना, कुमार धर्मसेना, और रोमेश कलुविथराना शामिल थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर भारत के 1983 विश्व कप विजय और श्रीलंका के 1996 विश्व कप जीत को वैश्विक क्रिकेट परिदृश्य में परिवर्तनकारी बताया. उन्होंने कहा कि श्रीलंका की 1996 विश्व कप में अपनाई गई आक्रामक और नवाचारपूर्ण क्रिकेट शैली ने टी20 क्रिकेट के जन्म की नींव रखी.

भारत-श्रीलंका मित्रता की मिसाल

प्रधानमंत्री मोदी ने 1996 में भारत के श्रीलंका दौरे का उल्लेख किया, जब बम विस्फोट के बावजूद भारत ने खेल भावना और मित्रता के प्रतीक के रूप में वहां यात्रा की थी. उन्होंने 2019 के आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका की अपनी यात्रा का भी जिक्र किया, जिससे यह संदेश मिला कि भारत की आत्मा हमेशा अडिग रहती है.

श्रीलंकाई खिलाड़ियों का अनुरोध

बैठक के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी से उत्तरी श्रीलंका, विशेष रूप से जाफना में, एक उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट ग्राउंड के निर्माण में सहायता का अनुरोध किया. इसके जवाब में पीएम मोदी ने भारत की “पड़ोसी प्रथम” नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया.

श्रीलंका को संकट से उबारना

श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने भारत द्वारा श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान दी गई उदार सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़िए: PM मोदी कोलंबो पहुंचे, एयरपोर्ट पर 6 मंत्रियों ने किया उनका स्वागत; ऐतिहासिक यात्रा से संबंधों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest