खेल

Mann Ki Baat: ‘आपका जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है,’…पीएम मोदी ने ‘ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप’ खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम की प्रशंसा की

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफ की. हाल ही में महिला क्रिकेट टीम नेपाल को शिकस्त देकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया है.

पीएम मोदी नेकहा, 


भारतीय खेलों के लिहाज से ये महीना सुपरहिट रहा है. इस महीने की शुरुआत भारतीय महिला टीम द्वारा आईसीसी महिला विश्व कप जीतने से हुई, लेकिन उसके बाद भी मैदान पर और ज्यादा एक्शन देखने को मिला. कुछ दिन पहले ही टोक्यो में डेफ ओलंपिक्स हुए हैं, जहां भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 मेडल जीते हैं. हमारी महिला खिलाड़ियों ने भी कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हर भारतवासी का मन जीत लिया. वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भी हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 20 मेडल जीते.

टीम का जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है

पीएम मोदी ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय महिला टीम की प्रशंसा में कहा, “जिस बात की और भी अधिक चर्चा हो रही है, वो है हमारी महिला टीम का ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतना. बड़ी बात यह है कि हमारी इस टीम ने बिना एक भी मैच हारे इस टूर्नामेंट को जीता है. देशवासियों को इस टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत गर्व है. मेरी इस टीम से प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात हुई. वाकई इस टीम का हौसला, उनका जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है. यह विजय हमारे खेल इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी.”

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 23 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 12.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया.

भारत की तरफ से इस ऐतिहासिक मुकाबले में करुणा ने 42 रन, जबकि फुला सरेन ने नाबाद 44 रन की पारी खेली थी. इनके अलावा बसंता हासंदा ने नाबाद 13 रन टीम के खाते में जोड़े.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में इतिहास के दुर्लभ पन्ने खोले, विश्व युद्ध से गीता महोत्सव तक की बात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

12 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago