खेल

मैदान पर फ्लॉप, प्यार में धोखा? पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की सगाई टूटी, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी!

Prithvi Shaw Engagement Breakup: क्रिकेट की पिच पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों को छकाने वाले युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार सुर्खियां उनकी किसी शानदार पारी की वजह से नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी में आए एक बड़े मोड़ को लेकर हैं. लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उन पर अब पूरी तरह से विराम लग चुका है. पृथ्वी शॉ की मंगेतर और लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकृति अग्रवाल ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस रिश्ते के अंत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

अटकलों से हकीकत तक का सफर

दोनों के रिश्ते में खटास की आहट काफी पहले से ही मिलने लगी थी. इसी साल जुलाई के महीने में आकृति अग्रवाल की एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच सनसनी फैला दी थी. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बार-बार ‘धोखा मिलने’ की बात कही थी और लिखा था कि इतने सब के बावजूद वे हमेशा खामोश रहीं. उस वक्त फैंस ने इसे पृथ्वी शॉ के साथ उनके रिश्ते से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था. हालांकि तब दोनों में से किसी ने भी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन कयासों का बाजार गर्म था.

आकृति का भावुक पोस्ट और अलगाव की वजह

अब आकृति ने एक बेहद भावुक और गरिमापूर्ण संदेश के जरिए इस सगाई के टूटने का ऐलान किया है. इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने लिखा, “भारी मन से बता रही हूं कि मैंने और मेरे मंगेतर ने अलग होने का फैसला ले लिया है. हम दोनों की लाइफ से अलग-अलग डिमांड थीं और हमारे फ्यूचर गोल भी अलग थे. हालातों के मद्देनजर हमने अलग होना ही बेहतर समझा.” आकृति ने यह भी साफ किया कि भले ही उनके रास्ते अलग हो रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे के प्रति प्यार और परवाह हमेशा रहेगी. उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील करते हुए कहा, “हमारी राहें अब एक साथ नहीं हैं. हम फैंस से अनुरोध करते हैं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमारे फैसले पर किसी भी तरह की अनगल अटकलें न लगाएं.”

यह भी पढ़ें: एशिया कप के बाद एशियन गेम्स की बारी: क्रिकेट में भारत जीता गोल्ड तो फिर मेडल छीन लेंगे मोहसिन नकवी? जानें नियम

सगाई से टूटने तक की दास्तान

गौरतलब है कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल मार्च में दोनों ने बड़ी धूमधाम से सगाई की थी. आकृति, जिनके इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, पृथ्वी के हर अच्छे-बुरे वक्त में उनके साथ नजर आती थीं.
यह अलगाव ऐसे वक्त में हुआ है जब पृथ्वी शॉ अपने करियर के सबसे नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. टीम इंडिया से बाहर होने और आईपीएल में लगातार मौके न मिलने के कारण उनका क्रिकेट करियर ढलान पर दिख रहा है. कठिन मैदान और निजी जिंदगी के इस मुश्किल मोड़ पर, मार्च में जुड़ा सगाई का यह धागा महज कुछ ही महीनों में टूट गया.

Swati Pandey

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago