खेल

तालिबान की धमकी ने पाकिस्तान का बिगाड़ा खेल, खाली मैदानों में होगा PSL मुकाबला, दर्शकों की एंट्री बैन

Pakistan Super League News: अफगानिस्तान में मासूमों की हत्या और तालिबान की धमकी ने पाकिस्तान सरकार को भीतर तक डरा दिया है. इसका खामियाजा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को भुगतना पड़ रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी PSL का आयोजन बिना दर्शकों के कराने का फैसला किया है. यानी मैच में दर्शकों की एंट्री बैन रहेगी. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस फैसले की वजह ईरान युद्ध से उपजे ऊर्जा संकट को बताया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पीएसएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी. इस बार सिर्फ दो ही शहरों में मैच खेले जाएंगे, ये मुकाबले लाहौर और कराची में आयोजित होंगे.

तालिबान की धमकी से खौफ में मोहसिन नकवी

बता दें कि, पाकिस्तानी वायुसेना ने कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान के एक अस्पताल पर हवाई हमले किये थे, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद तालिबान ने पाकिस्तान की इस कायराना कार्रवाई का बदला लेने की चेतावनी दी थी. सुरक्षा संबंधी इन्हीं चिंताओं के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह निर्णय लिया है.

मोहसिन नकवी ने कहा कि, PSL ना सिर्फ एक इंटरनेशनल ब्रांड है बल्कि हमारा गौरव भी है. इस बार भी यह लीग 26 मार्च से ही शुरू होगी, लेकिन इसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी.

फैंस से मांफी मांगी

इस दौरान PSL के CEO सलमान नसीर ने सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की आशंकाओं को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में युद्ध के हालात को देखकर यह फैसला लिया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इस फैसले पर नकवी ने क्रिकेट फैंस से माफी की मांग की. उन्होंने कहा कि,

मैं पाकिस्तान और पेशावर के क्रिकेट फैंस से माफी मांग रहा हूं, जो पहली बार पीएसएल मैच देखने वाले थे. मुझे उम्मीद है कि उन्हें अगली बार और अधिक मैच देखने को मिलेंगे.

गेट मनी के नुकसान की होगी भरपाई

मोहसिन नकवी ने कहा कि दर्शकों से खाली स्टेडियम की वजह से फ्रेंचाइजी को गेट मनी का नुकसान उठाना पड़ेगा, इसकी भरपाई के लिए सभी फ्रेंचाइजी को वित्तीय मुआवजा दिया जाएगा. जल्द ही पीएसएल के नए कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर का डीपफेक वीडियो वायरल! दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे कोच; ₹2.5 करोड़ हर्जाना मांगा, 23 मार्च को सुनवाई

ईंधन खपत को बचाना मकसद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अपने इस निर्णय का ठिकरा ईरान युद्ध से उपजे ऊर्जा संकट पर फोड़ दिया. उन्होंने कहा कि उनके इस निर्णय का मकसद देश में ईंधन की आपूर्ति को लेकर जारी गाइडलाइंस हैं. ताकि ईंधन की खपत कम से कम हो और संसाधनों की बचत हो सके. इसी वजह से इस बार PSL के उद्घाटन में होने वाले भव्य समारोह को रद्द कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago