खेल

RCB की तूफानी जीत: 22 साल के युवा स्पिनर ने दिल्ली को किया ध्वस्त, IPL में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

RCB vs DC: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली के खिलाफ ऐसी जीत दर्ज की है, जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी. बेंगलुरु के गेंदबाजों ने इस मैच में तबाही मचाते हुए दिल्ली की पूरी टीम को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया और महज 75 रनों पर समेट दिया.

एक तरफ जहां भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड की अनुभवी जोड़ी ने रफ्तार का कहर ढाते हुए 7 विकेट चटकाए, वहीं दूसरी ओर 22 साल के एक युवा स्पिनर ने अपनी जादुई गेंदबाजी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है.

कंजूसी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मैच की सबसे बड़ी कहानी रहे युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा. सुयश ने अपनी ‘मिस्ट्री स्पिन’ से दिल्ली के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए. उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 7 रन खर्च किए, जिसमें से 3 रन तो वाइड के थे. यानी बल्ले से दिल्ली के खिलाड़ी उनके खिलाफ रन बनाने को तरस गए. 1.75 की इकॉनमी रेट के साथ यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे किफायती स्पैल बन गया है. अब इस मामले में उनसे आगे सिर्फ दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने कभी 1.5 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी.

डॉट बॉल का ‘सुलतान’

सिर्फ रन रोकना ही काफी नहीं था, सुयश ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बराबर किया जो अब तक सिर्फ तेज गेंदबाजों के दबदबे वाला माना जाता था. उन्होंने अपने 4 ओवरों में कुल 20 गेंदें डॉट फेंकी. आईपीएल के इतिहास में इससे पहले सिर्फ दीपक चाहर (2019) ने एक मैच में 20 डॉट गेंदे फेंकने का कारनामा किया था. अब सुयश शर्मा आईपीएल के इतिहास में किसी भी स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- DC vs RCB: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली को 9 विकेट से हराया, कोहली ने रचा नया इतिहास

कोलकाता की गलियों से बेंगलुरु की चमक तक

सुयश शर्मा का आईपीएल सफर काफी दिलचस्प रहा है. साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए डेब्यू करने वाले सुयश ने अपने पहले ही मैच में बेंगलुरु के खिलाफ 3 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. दो साल KKR के साथ बिताने के बाद, 2025 में बेंगलुरु ने उन पर भरोसा जताया और आज वह टीम के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. अब तक के करियर में उन्होंने 34 मैचों में 24 विकेट लिए हैं, लेकिन इस सीजन में उनकी गेंदबाजी की धार और सटीक लाइन-लेंथ उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग खड़ा कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago