Bharat Express DD Free Dish

आगरा में बाइक बनी एंबुलेंस, मरीज को चलते-चलते चढ़ाई गई ड्रिप, वीडियो वायरल

UP News: आगरा से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. एंबुलेंस न मिलने पर मरीज को बाइक पर बैठाकर ले जाया गया और चलते-चलते ही उसे ड्रिप चढ़ाई गई.

जे.पी. सिंह/आगरा

UP News: आगरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक ही एंबुलेंस बन गई. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मरीज बाइक पर बीच में बैठा है और उसे चलते-चलते ही ड्रिप चढ़ाई जा रही है.

तीन लोग सवार, हाथ में ड्रिप

यह घटना थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के 100 फुटा रोड की बताई जा रही है. बाइक पर तीन लोग बैठे हैं, बीच में मरीज और पीछे बैठा व्यक्ति हाथ में ड्रिप की बोतल पकड़े हुए है. ताकि चलते वक्त भी मरीज को दवा मिलती रहे.

ये भी पढ़ें-28 अप्रैल का मौसम: 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं; IMD अपडेट़

सोशल मीडिया पर वायरल

इस अनोखे नजारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई कि मरीज को बाइक पर ही इलाज देना पड़ा. वीडियो ने स्वास्थ्य सेवाओं की हालत और आपातकालीन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-ओडिशा में ऐसा क्या हुआ कि भाई को बहन का कंकाल बैंक तक लाना पड़ा? जिसे देखकर सब दंग रह गए

मजबूरी या लापरवाही

लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह प्रशासन की लापरवाही थी या परिवार की मजबूरी. जो भी हो, इस वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था की असलियत सबके सामने ला दी है.

ये भी पढ़ें-पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, इलाके में दहशत, आतंकी साजिश या कुछ और

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read