Bharat Express DD Free Dish

DC vs RCB: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली को 9 विकेट से हराया, कोहली ने रचा नया इतिहास

DC vs RCB: IPL 2026 में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. विराट कोहली ने इस मैच में एक नया इतिहास रच दिया, जबकि जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लेकर दिल्ली को 75 रन पर समेट दिया.

DC vs RCB result 2026

DC vs RCB: IPL 2026 के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी छठी जीत हासिल की. 39वें मैच में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को सिर्फ 75 रन पर समेट दिया. एक समय दिल्ली का स्कोर 8 रन पर 6 विकेट था, जिससे टीम उबर नहीं सकी.

दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. वहीं बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए.

विराट कोहली ने किए 9000 रन पूरे

76 रन के आसान लक्ष्य को बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. देवदत्त पडीक्कल ने 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 23 रन बनाए. इसी मैच में कोहली ने IPL में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने.

76 रनों का मिला था आसान टारगेट

पावरप्ले में दिल्ली की हालत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 8 रन पर ही 6 विकेट खो दिए. इसके बाद अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला. पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी. जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को 6.3 ओवर में ही जीत लिया.

बेंगलुरु की शानदार गेंदबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी इस मैच में बेहद असरदार रही. जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए और जोश हेजलवुड को आउट किया. भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट लिए, जिसमें साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल शामिल रहे. वहीं रसिख सलाम डार, क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली.


ये भी पढ़ें: ‘एक फोटो का 100 रुपया लगेगा!’… जब वैभव सूर्यवंशी ने बच्चों से मांग लिए पैसे; देखें ये वायरल Video


दोनों टीमों के लिए प्लेइंग 11 (DC vs RCB Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DC Playing 11): साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read