खेल

INS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की होगी वापसी, एक साल बाद इस फॉर्मेट में खेलेंगे दोनों खिलाड़ी

Rohit Sharma And Virat Kohli In T20I: टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही रोहित शर्मा टीम की कप्तानी भी करेंगे. दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से इस फॉर्मेट में भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है.

टी20 सीरीज में खेल सकते हैं दोनों खिलाड़ी

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज में खेल सकते हैं. वहीं हिटमैन रोहित शर्मा टीम की कप्तानी भी करेंगे. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी, दूसरा 14 जनवरी और तीसरा और आखिरी मैच 17 जनवरी को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- David Warner के टेस्ट करियर का अंत, विदाई भाषण में युवाओं को दी बेहतरीन नसीहत

एक साल बाद होगी दोनों खिलाड़ी की वापसी

बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आखिरी मैच खेला था. ये मुकाबला 10 नवंबर को 2022 को खेला था. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में दोनों खिलाड़ी की वापसी होती है तो दोनों टी20 इंटरनेशनल में एक साल बाद वापसी करेंगे.

टी20 में विराट कोहली का प्रदर्शन

टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में अब तक खेले गए 115 मैचों में 52.73 की औसत से 4008 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में एक शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 122 रन है.

ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान को मिली कमान

टी20 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में 148 मैच खेले हैं. जिसमें 31.32 की औसत से उन्होंने 3853 रन बनाए हैं. टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 4 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 118 रन है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

21 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

55 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago