खेल

रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट में दिखाया दम, वनडे खेलना हुआ पक्का, इस खिलाड़ी ने तो कर दिया कमाल

भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अभी भी वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे. टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद उनके वनडे करियर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कहा जा रह था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे सीरीज उनके सफर का आखिरी पड़ाव हो सकती है लेकिन इससे पहले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी फिटनेस से सबको चौंका दिया.

रोहित शर्मा ने पास किया यो-यो टेस्ट

दरअसल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हाल ही में बेंगलुरु स्थित BCCI के नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंचे जहां उन्होंने फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया. रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने बिना किसी परेशानी के यो-यो टेस्ट पास कर लिया. IPL 2025 के बाद करीब तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. टेस्ट देने के बाद शर्मा मुंबई लौट आए और उसके बाद जो वीडियो सामने आया उसमें वो काफी फिट नजर आ रहे हैं.

और कौन से खिलाड़ी हुए पास?

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और प्रसिद्ध कृष्णा समेत कई खिलाड़ी भी फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए. BCCI ने इस बार यो-यो टेस्ट के साथ ब्रॉन्को टेस्ट को भी शामिल किया है हालांकि ये साफ नहीं है कि ब्रॉन्को टेस्ट हुआ या नहीं हुआ. लेकिन सभी खिलाड़ियो ने यो-यो टेस्ट भी दिया और पास भी किया.

प्रसिद्ध कृष्णा का बेहतर प्रदर्शन

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी टेस्ट के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया और रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने चयनकर्ता को प्रभावित किया. शुभमन गिल और बुमराह जैसे खिलाड़ी एशिया कप की टीम में शामिल हैं और उनकी फिटनेस रिपोर्ट भी सकरात्मक है.

इसे भी पढ़ें-Asia Cup T20: ये खिलाड़ी बना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, औसत और शतक से रचा नया इतिहास

कुल मिलाकर रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस से यह साफ कर दिया है कि उनका वनडे करियर अभी खत्म नहीं हुआ है. अब सबकी नजरें ऑस्ट्रलिया दौरे पर होंगी जहां वो एक बार फिर बल्ले से धमाल मचाने को तैयार हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

21 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

33 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

37 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

57 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

2 hours ago