खेल

संजीव गोयनका ने LSG के खिलाड़ी की नहीं बल्कि इस क्रिकेटर की दिल खोलकर की तारीफ, जानें कौन है वह

Vaibhav Suryavanshi praised by Sanjiv Goenka:  इंडियन प्रीमियर लीग में अक्सर टीम मालिक अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक ऐसे खिलाड़ी की तारीफ करने को मजबूर हो गए जो उनकी टीम का हिस्सा नहीं है. यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने कम उम्र में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

आईपीएल फाइनल के दौरान एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका खुद को वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने से रोक नहीं पाए. संजीव गोयनका ने 31 मई को 10.55 पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें एक तस्वीर में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अपने पिता की गोद में नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में वैभव सूर्यवंशी संजीव गोयनका के साथ नजर आ रहे हैं. संजीव गोयनका ये दो तस्वीरें शेयर कर कैप्शन पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखते हैं कि नौ साल पहले, वह स्टैंड्स में बैठकर Rising Pune Supergiant को सपोर्ट कर रहे थे। आज, वह IPL 2026 का समापन Orange Cap विजेता के तौर पर कर रहे हैं. क्या ज़बरदस्त सफ़र रहा है, वैभव! स्टैंड्स में बैठे एक युवा फ़ैन से लेकर इस सीज़न के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक बनने तक का सफ़र.

यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, और मुझे पूरा यकीन है कि India की जर्सी में अभी और भी कई बड़ी उपलब्धियां उनका इंतज़ार कर रही हैं. बस ऐसे ही आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है!

सिर्फ संजीव गोयनका ही नहीं कई दिग्गज कर चुके हैं वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

वैभव सूर्यवंशी ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट और विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है.क्रिकेट जगत के कई दिग्गज भी उनके उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी कर चुके हैं. संजीव गोयनका की यह टिप्पणी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों की बजाय दूसरे खिलाड़ी की खुलकर तारीफ की. इससे यह साफ होता है कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा ने क्रिकेट जगत के बड़े नामों को भी प्रभावित किया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऑरेंज कैप जीतने के साथ-साथ ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ और ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’ जैसे बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

11 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

18 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

22 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

24 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

41 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

46 minutes ago