संजीव गोयनका ने वैभव सूर्यवंशी की करी तारीफ
Vaibhav Suryavanshi praised by Sanjiv Goenka: इंडियन प्रीमियर लीग में अक्सर टीम मालिक अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक ऐसे खिलाड़ी की तारीफ करने को मजबूर हो गए जो उनकी टीम का हिस्सा नहीं है. यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने कम उम्र में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
आईपीएल फाइनल के दौरान एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका खुद को वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने से रोक नहीं पाए. संजीव गोयनका ने 31 मई को 10.55 पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें एक तस्वीर में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अपने पिता की गोद में नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में वैभव सूर्यवंशी संजीव गोयनका के साथ नजर आ रहे हैं. संजीव गोयनका ये दो तस्वीरें शेयर कर कैप्शन पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखते हैं कि नौ साल पहले, वह स्टैंड्स में बैठकर Rising Pune Supergiant को सपोर्ट कर रहे थे। आज, वह IPL 2026 का समापन Orange Cap विजेता के तौर पर कर रहे हैं. क्या ज़बरदस्त सफ़र रहा है, वैभव! स्टैंड्स में बैठे एक युवा फ़ैन से लेकर इस सीज़न के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक बनने तक का सफ़र.
Nine years ago, he was in the stands supporting Rising Pune Supergiant. Today, he ends IPL 2026 as the Orange Cap winner.
What a remarkable journey, Vaibhav. From a young fan in the stands to one of the brightest performers of the season.
This is a special achievement, and I… pic.twitter.com/Dd7v80KYHl
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) May 31, 2026
यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, और मुझे पूरा यकीन है कि India की जर्सी में अभी और भी कई बड़ी उपलब्धियां उनका इंतज़ार कर रही हैं. बस ऐसे ही आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है!
सिर्फ संजीव गोयनका ही नहीं कई दिग्गज कर चुके हैं वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
वैभव सूर्यवंशी ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट और विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है.क्रिकेट जगत के कई दिग्गज भी उनके उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी कर चुके हैं. संजीव गोयनका की यह टिप्पणी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों की बजाय दूसरे खिलाड़ी की खुलकर तारीफ की. इससे यह साफ होता है कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा ने क्रिकेट जगत के बड़े नामों को भी प्रभावित किया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऑरेंज कैप जीतने के साथ-साथ ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ और ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’ जैसे बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
