खेल

मासूम बच्चे को घर छोड़ आई, पति बने ढाल…! CWG 2026 में सीमा कालीरमन ने जीता ब्रॉन्ज तो छलके आंसू

Seema Kaliraman Emotional Statement: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) के आठवें दिन स्कॉटस्टाउन स्टेडियम के ट्रैक एंड फील्ड से भारत के लिए बहुत बड़ी और भावुक खबर आई. दरअसल विमेंस डिस्कस थ्रो के कड़े फाइनल मुकाबले में भारत की स्टार एथलीट सीमा कालीरमन ने 58.65 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल (Seema Kaliraman Bronze Medal) अपने नाम कर लिया.

वहीं भारत की ही निधि रानी ने भी जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन वे 57.10 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे पायदान पर रहकर मेडल से बेहद करीब से चूक गईं. सीमा के इस पदक के साथ ही भारत के कुल मेडल्स की संख्या 17 (3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) पहुंच गई है.

ब्रॉन्ज जीतने के बाद भावुक हुईं सीमा

मेडल जीतने के बाद मीडिया से खास बातचीत करते हुए सीमा कालीरमन अपनी भावनाएं संभाल नहीं पाईं. सीमा अपने छोटे से बच्चे को घर पर छोड़कर कॉमनवेल्थ में देश का प्रतिनिधित्व करने आई हैं. उन्होंने नम आंखों से कहा कि बच्चे की बहुत याद आती है, उसका नाम लेते ही जज्बात बाहर आ जाते हैं. लेकिन इस बार मेरे पति रविंदर (जो उनके निजी कोच भी हैं) मेरे साथ थे, जिससे मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ था.

2025 एशियन चैंपियनशिप में उनके साथ न होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था. उन्होंने मुझसे सिर्फ इतना कहा कि बिना दबाव के इवेंट का आनंद लो और अपना बेस्ट दो.

यह भी पढ़ें: ‘हे प्रभु…. माफ करना लेकिन दानपेटी तो जाएगी’, नागपुर के मंदिर में चोरों का गजब ड्रामा; देखें VIDEO

जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?(Seema Kaliraman Bronze Medal)

फाइनल मुकाबले में सीमा कालीरमन ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर की दूरी तय कर पोडियम पर जगह पक्की की. इससे पहले उन्होंने दूसरे प्रयास में 57.32 मीटर फेंका था. इस इवेंट का गोल्ड मेडल जमैका की सामंथा हॉल (61.66 मीटर) ने और सिल्वर मेडल कनाडा की जूलिया टंक्स (60.67 मीटर) ने जीता.

वहीं, भारत की दूसरी थ्रोअर निधि रानी के सभी 6 प्रयास वैलिड रहे और उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 57.10 मीटर का बेस्ट थ्रो किया, लेकिन पदक तालिका में वे चौथे स्थान पर ही रुक गईं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

8 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

29 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

41 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

44 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

55 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago