Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हे प्रभु…. माफ करना लेकिन दानपेटी तो जाएगी’, नागपुर के मंदिर में चोरों का गजब ड्रामा; देखें VIDEO

Nagpur Temple Theft: नागपुर के शीतला देवी मंदिर में चोरों ने पहले भगवान से माफी मांगी और फिर दानपेटी चुराकर फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है.

NAGPUR DANPATR CHORI

Nagpur Temple Theft:  महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित शीतला देवी मंदिर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. चोरों ने पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और फिर दानपेटी चुराकर फरार हो गए. पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

महाराष्ट्र के नागपुर के शीतला देवी मंदिर में दानपेटी चोरी की अनोखी घटना सामने आई है. चोरों ने वारदात से पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और फिर दानपेटी लेकर फरार हो गए. पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है. घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

क्या है मामला? (Donation Box Theft)

महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित शीतला देवी मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, चोर देर रात मंदिर में घुसे और सबसे पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए. इसके बाद उन्होंने दानपेटी को तोड़ने की कोशिश की. जब दानपेटी नहीं खुली तो आरोपी पूरी दानपेटी ही उठाकर अपने साथ ले गए. यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

पुलिस जांच शुरु (CCTV Viral)

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चोर पहले से वारदात की योजना बनाकर आए थे. फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों के कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

यह भी पढ़ें-फर्जी कंपनियां, बिंग ऐप और कमीशन का खेल… नोएडा में पकड़ा गया हाई-टेक साइबर ठग गिरोह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest