खेल

IND vs ENG: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill Century: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए दोहरा शतक लगाया था. वहं दूसरी पारी में युवा बल्लेबाजी शुभमन गिल ने मुश्किल स्थिति में शतकीय पारी खेली है. यह शुभमन गिल टेस्ट करियर का तीसरा शतक था. वहीं इंग्लैंड टीम के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक रहा.

शुभमन गिल ने ठोका शतक

भारतीय धरती पर शुभमन गिल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सात साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने का कमाल किया. शुभमन गिल के इंटरनेशनल क्रिकेट का यह 10वां शतक था. इसी के साथ गिल ने पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग, पूर्व ऑलराउंर युवराज सिंह के साथ ही साथ रवि शास्त्री का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया.

गिल ने तोड़ा तीन दिग्गजों का बड़ा रिकॉर्ड

विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 147 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौके की मदद से 104 रनों की पारी खेली. यह उनके इंटरनेशनल करियर का दसवां शतक था और उन्होंने रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया. शुभमन गिल ने 24 साल की उम्र में भारत के लिए 10वां इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है. वहीं रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह ने इस उम्र में 9-9 शतक लगाए थे. 24 साल की उम्र में भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर (30) के नाम दर्ज है.

गिल के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा शतक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल ने भारत में खेलते हुए दूसरा शतक लगाया है. विशाखापट्टनम में उन्होंने 104 रनों की पारी खेली, जो डब्ल्यूटीसी में भारत में उनका दूसरा शत था. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने अब तक 5 शतक लगाए हैं. इस सूची में चार शतक के साथ मयंक अग्रवाल दूसरे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें- AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दिया 259 रनों का टारगेट, सीन एबॉट ने खेली अर्धशतकीय पारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

10 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

27 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

30 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

42 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago