देश

लद्दाख में सड़कों पर क्यों उतरे महिला और पुरुष? विरोध प्रदर्शन के पीछे ये है मुख्य वजह

Ladakh Protest: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में इस वक्त लोग सड़कों को उतर आए हैं. सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोगों की मांग है कि केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए. बता दें कि 5 अगस्त 2019 को लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था.

लद्दाख में सड़कों पर उतरे लोगों की क्या है मांग?

5 अगस्त 2019 को लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग किया किया गया था. उस वक्त जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35 ए को संविधान में संशोधन करके हटाया गया था. जिसके बाद राज्य को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया. उनमें से एक को जम्मू कश्मीर, विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश बना. जबकि, लद्दाख को बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया.

नौकरशाही से जनता है तंग!

केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर शुरुआत में तो किसी प्रकार का विरोध नजर नहीं आया, मगर धीरे-धीरे विरोध की गतिविधि शुरू होने लगी. अब स्थिति यह है कि वहां प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए हैं. प्रदर्शन के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लद्दाख को पूर्ण राज्य के रूप में देखना चाहते हैं. जनता, यहां की नौकरशाही से तंग आ चुकी है और ऐसे में वे अपना प्रतिनिधि चाहते हैं. लोगों का मानना है कि यह तभी संभव हो पाएगा जब राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा.

केंद्र ने दिया था भरोसा

लद्दाख में हो रहे प्रदर्शन की वजह से वहां की अधिकांश दुकानें बंद पड़ी हैं. जानकारी के मुताबिक, लेह एपेक्स बॉडी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कड़ाके की ठंढ़ में भी इस विरोध प्रदर्शन में पुरुष और महिलाएं सड़क पर उतरी हैं. बता दें कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के संबंध में केंद्र सरकार पहले कह चुकी है कि चुनाव से पहले प्रदेश को स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: देश से गद्दारी करने वाले को UP ATS ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेज रहा था सेना से जुड़ी जानकारी

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

4 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

22 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

29 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

38 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

40 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

55 minutes ago