Smriti Mandhana Haldi Ceremony: बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं.
बीते शुक्रवार को दोनों की हल्दी सेरेमनी रखी गई, जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हल्दी की एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना एक साथ डांस करते दिख रहे हैं.
पेशे से ट्रेनर उमेश कांबले ने अपने इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की हल्दी सेरेमनी का अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में पलाश मुच्छल पिचकारी लेकर दूसरों पर रंग डाल रहे हैं और सबके चेहरे पर हल्दी लगी है. स्मृति और पलाश के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है.
पलाश शाहरुख खान के गाने “झूमे जो पठान” पर थिरक रहे हैं और बाकी परिवार के साथ लोग भी मस्ती के रंग में डूबे दिखे. वीडियो में पलक भी अपनी होने वाली भाभी के साथ डांस करती दिख रही हैं. हल्दी सेरेमनी में भारतीय महिला टीम की बाकी खिलाड़ी भी थिरकती दिखीं. वीडियो में रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, जेमिमा रोड्रिग्स, और ऋचा घोष भी दिख रही हैं.
इससे पहले स्मृति मंधाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे अपनी भारतीय महिला क्रिकेटर टीम के साथ दिख रही थीं. वीडियो में सभी स्मृति से पूछते हैं कि “ऐ भाई, हुआ क्या,” जिसके बाद संजय दत्त स्टाइल में अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए स्मृति कहती है, “सूट सिलवा लो, समझो हो ही गया.”
वहीं, इसी हफ्ते पलाश मुच्छल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया था. ये मैदान स्मृति के लिए बहुत खास है क्योंकि यहीं भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत हासिल की थी और महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.
बता दें कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को इंदौर में होने वाली है. दोनों एक दूसरे को बीते 6 साल से डेट कर रहे हैं और अब भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने के बाद कपल ने शादी का आधिकारिक एलान किया है.
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की खराब हवा का अब क्रिकेट पर भी दिखने लगा असर, BCCI ने दिल्ली से ये टूर्नामेंट किया शिफ्ट
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…