खेल

Sports Day 2025: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

Sports Day 2025:  भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. ये दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि खेलों की दुनिया के उस महानायक को याद करने का मौका है, जिसने भारत को हॉकी में विश्व शिखर पर पहुंचा दिया था- मेजर ध्यानचंद.

उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था. देश उनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाता है ताकि आने वाली पीढ़ियां समझ सकें कि खेल का महत्व क्या है और एक खिलाड़ी की मेहनत देश को किस ऊंचाई तक ले जा सकती है.

ध्यानचंद का सफर और ओलंपिक स्वर्ण पदक

ध्यानचंद को दुनिया भर में “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है. उन्होंने 22 साल तक भारत के लिए खेला और इस दौरान 400 से भी ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागे.

1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में उन्होंने भारत को लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जिताकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज भी गर्व से याद किया जाता है. खासतौर पर 1936 के बर्लिन ओलंपिक का किस्सा तो भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है.

हिटलर भी हुआ ध्यानचंद का दीवाना

बर्लिन में खेले गए फाइनल में भारत ने जर्मनी को 8-1 से हराया था. मैच में ध्यानचंद का प्रदर्शन इतना लाजवाब था कि तानाशाह एडोल्फ हिटलर तक उनकी प्रतिभा से प्रभावित हो गया.

कहा जाता है कि हिटलर ने उन्हें अपनी सेना में बड़ा पद और जर्मन नागरिकता देने की पेशकश की थी. लेकिन ध्यानचंद ने बिना झिझक इस ऑफर को ठुकरा दिया. उनके लिए देश से बढ़कर कुछ भी नहीं था. यह घटना सिर्फ एक खिलाड़ी की महानता नहीं, बल्कि उसकी देशभक्ति का भी उदाहरण है.

तिरंगे की ख्वाहिश

1936 का ओलंपिक भारत ने जीता जरूर, लेकिन उस वक्त भारत पर ब्रिटिश हुकूमत थी. मेडल जीतने के बाद जब ब्रिटिश झंडा लहराया गया, तो ध्यानचंद की आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने अपने साथियों से कहा – “काश आज यहां यूनियन जैक की जगह हमारा तिरंगा होता, तो यह खुशी कई गुना बढ़ जाती.” उस पल ने साबित कर दिया कि ध्यानचंद सिर्फ मैदान के हीरो नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त भी थे.

ये भी पढ़ें- हॉकी के जादूगर को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- मेजर ध्यानचंद की उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

‘मैजिक स्टिक’ का विरोधियों में डर

ध्यानचंद का खेल इतना जादुई था कि विरोधी टीमों को अक्सर शक होता कि उनकी हॉकी स्टिक में कोई रहस्य छिपा है. हॉलैंड में तो एक मैच के दौरान उनकी स्टिक तोड़कर चेक की गई थी. जापान में भी उन पर गोंद लगाने का आरोप लगा. लेकिन हर बार सामने आया कि उनकी सफलता के पीछे सिर्फ उनकी मेहनत, हुनर और फोकस ही था.

ध्यानचंद एक बेमिसाल खिलाड़ी

ध्यानचंद के नाम ढेरों किस्से जुड़े हैं. एक बार मैच में लगातार शॉट मारने के बावजूद गेंद गोल पोस्ट में नहीं जा रही थी. उन्होंने रेफरी से गोल पोस्ट की ऊंचाई नापने की मांग की. सबको यह अजीब लगा, लेकिन जब नापा गया तो सचमुच गोल पोस्ट तय नियम से छोटा निकला. यह वाकया बताता है कि ध्यानचंद सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, खेल के नियमों के गहरे जानकार भी थे.

क्यों खास है राष्ट्रीय खेल दिवस

आज जब पूरा देश राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है, तो ये मौका हमें याद दिलाता है कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और देश के सम्मान से जुड़ा है. ध्यानचंद जैसे खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि अगर जुनून और ईमानदारी हो, तो कोई भी खिलाड़ी पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद कर सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago