sports india u19 team australia series aryaveer sehwag anvay dravid selection- bharat express
Aryaveer Sehwag India U19 Team: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आने वाली है. इस दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी जगह मिली है. आर्यवीर को वनडे सीरीज के लिए चुना गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे. दौरे का पहला मैच 18 सितंबर को राजकोट में होगा.
18 साल के आर्यवीर सहवाग टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. उनका जन्म 19 अक्टूबर 2007 को हुआ था. फिलहाल वह दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारत की अंडर-19 वनडे टीम में शामिल किया गया है. आर्यवीर के चयन के साथ ही एक बार फिर सहवाग परिवार का नाम भारतीय क्रिकेट से जुड़ा है. वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट के आक्रामक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई थी.
भारतीय अंडर-19 वनडे टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है. अन्वय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से दो वनडे मुकाबले खेले थे. श्रीलंका के खिलाफ इन दो मैचों में अन्वय ने 87 और 14 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 117 रहा था. शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में बरकरार रखा गया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी करेंगे. यशबर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, मल्टी-डे सीरीज की कप्तानी यशबर्धन चौहान को सौंपी गई है और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान होंगे. भारत के लिए यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौती के लिए तैयार करने के लिहाज से अहम होगी. ऑस्ट्रेलिया की मजबूत युवा टीम के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 2036 ओलंपिक का मेगा प्लान: पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद, खेल जगत में होगा बड़ा फेरबदल?
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल.
यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय विश्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव.
भारत एक्सप्रेस
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…