खेल

टी-20 विश्व कप के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से खेल को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलक पर रेप का आरोप लगा है. इसी के चलते सिडनी पुलिस ने इस क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया है.

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है,  कि एक महिला ने दनुष्का पर रेप का आरोप लगाया है. उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए  31 साल के दनुष्का को सिडनी में गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बनाई थी. उसने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच शनिवार (5 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच के दौरान दनुष्का टीम के साथ ही थे. मैच में श्रीलंका को हार मिली. इसी मुकाबले के बाद पुलिस ने दनुष्का को ऑस्ट्रलिया से  गिरफ्तार किया है.

 

श्रीलंका टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है. इसके कारण ही टीम अब अपने देश लौट गई है. मगर उनके साथ दनुष्का नहीं हैं, क्योंकि उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. दरअसल, दनुष्का श्रीलंकाई टीम के साथ ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे. मगर चोट के कारण वह बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया थे . इसके बाद उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में रिप्लेस किया गया था.

श्रीलंकाई टीम ने अपने ग्रुप-12 में पांच मैच खेले, जिसमें सिर्फ 2 ही जीते थे. इस तरह टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. टीम ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, रेप के आरोप में गिरफ्तार दनुष्का ने इस टूर्नामेंट में एक ही मैच खेला था. यह मुकाबला क्वालिफाइंग राउंड में नामीबिया के खिलाफ हुआ था.

इस मैच में स्पिन ऑलराउंडर दनुष्का बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा सके थे. वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. इस मैच में श्रीलंका की हालत बेहद खराब रही थी. इस  मुकाबले में नामीबिया ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हराया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

18 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

35 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

48 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

57 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago