Sunil Gavaskar On Abrar Ahmed: इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को लगभग 2 करोड़ 34 लाख रुपये में खरीदा था. जिसके बाद भारत में सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है. लोग उनपर देश के साथ गद्दारी करने का आरोप लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का बॉयकॉट करने की बात कही जा रही है. अब इस मामले पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर को मिले पैसे का इस्तेमाल भारत के ही खिलाफ किया जा सकता है.
बता दें कि सनराइजर्स लीड्स का मालिक सन ग्रुप है. यहीं ग्रुप IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का भी मालिक है. ऐसे में सन ग्रुप और उसकी मालकिन काव्या मारन की जमकर आलोचना हो रही है.
सुनील गावस्कर ने मिड डे में लिखे गए अपने कॉलम में पाक स्पिनर को खरीदने पर उठे विवाद पर हैरानी नहीं जताई है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों से घट रही घटनाओं को देखते हुए इस तरह की प्रतिक्रिया बिल्कुल भी अस्वाभाविक नहीं है.
उन्होंने कहा कि साल 2008 में मुंबई अटैक के बाद से आईपीएल में पाक खिलाड़ियों की एंट्री बैन है. इसके बाद पुलवामा और पहलगाम अटैक ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय लोगों की भावनाओं को और मजबूत बना दिया.
सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में कहा है कि अगर भारतीय मालिक किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदती हैं, तो टैक्स के रूप में यह पैसा पाकिस्तान सरकार के पास पहुंचेगा. जिसका इस्तेमाल वो भारतीयों का खून बहाने के लिए कर सकती है.
उन्होंने सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विटोरी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि डेनियल विटोरी भले ही भारत-पाकिस्तान के बीच जो चल रहा है, उसकी संवेदनशीलता को ना समझ पाएं, लेकिन भारतीय मालिकों को इसका ध्यान रखना चाहिये.
गावस्कर ने कहा कि अगर भारतीय मालिक पाक खिलाड़ी को पैसा देते हैं, तो वो ऐसे सिस्टम को पैसा दे रहे हैं जो भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौत का कारण बन सकता है.
बता दें कि, पाक खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट कुछ समय के लिए बंद हो गया था. बाद में अकाउंट रिस्टोर किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…