खेल

IPL 2026: एसआरएच ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, सीएसके के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए.

सनराइजर्स हैदराबाद का यह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर है. एसआरएच के बल्लेबाजों ने इससे पहले साल 2015 में सीएसके के खिलाफ इसी मैदान पर खेलते हुए 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे. पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच की शुरुआत शानदार रही. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 75 रन जोड़े. अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, हेड ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए. ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

मिडिल ऑर्डर में एसआरएच की लड़खड़ाती बल्लेबाजी

हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने अपनी बेहतरीन फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा और 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. अनिकेत वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 2 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने. नीतीश कुमार रेड्डी को भी ओवरटन ने 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. साहिल अरोड़ा ने 13 रनों का योगदान दिया, जबकि लियाम लिविंगस्टन 5 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ एक रन ही बना सके. शिवांग कुमार ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए.

खलील अहमद की जगह मुकेश चौधरी को मिला मौका

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज का प्रदर्शन दमदार रहा. उन्होंने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन खर्च किए और 3 बड़े विकेट चटकाए. वहीं, जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके. मुकेश चौधरी ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले. गुरजपनीत सिंह ने 34 रन देकर एक विकेट चटकाया. अपने घरेलू मैदान पर एसआरएच ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. हर्ष दुबे की जगह पर टीम में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को शामिल किया है. वहीं, सीएसके ने इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके खलील अहमद के स्थान पर मुकेश चौधरी को मौका दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘मैदान पर मैं ही सबसे बेहतरीन फील्डर’, KKR के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बाद बोले मोहम्मद सिराज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago