Gopalganj Murder Mystery Solved
Gopalganj Murder Mystery Solved: बिहार के गोपालगंज में 2 साल पहले हुए एक कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. मृतक की पहचान चंदन कुमार (22 साल) के रूप में हुई है और वह कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिसामुसा सिरिसिया गांव का रहने वाला था. पुलिस ने नाले से उसके नरमुंड और जबड़े को बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी मृतक के दोस्त थे.
28 फरवरी 2024 की शाम 6 बजे मृतक चंदन अपने 4 दोस्तों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन देर रात उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा. परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया.
काफी खोजबीन करने के बाद भी जब चंदन का पता नहीं चला तो थक हारकर परिजनों ने 29 फरवरी 2024 को पुलिस को लिखित आवेदन दे दिया. इसमें उन्होंने 3 लोगों को आरोपी बनाया.
आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. न्यायिक हिरासत में भेज देने के कुछ ही दिनों के बाद तीनों आरोपी रिहा हो गए. जिसके बाद परिजन हाईकोर्ट पहुंच गए.
2 साल पुराने मामले की सूचना जब एसपी विनय तिवारी के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल एक टीम का गठन किया और युवक की बरामदगी के लिए भेज दिया. पुलिस की इस टीम ने 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी.
पुलिस की पूछताछ में आखिरकार दोनों आरोपी टूट गए और राज उगल दिये. पुलिस को दिये बयान में उन्होंने बताया कि युवक की उनलोगों ने हत्या कर उसके शव को नाले में दफना दिया था. जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर नाले में खुदाई शुरू कराई. जहां से मानव नरमुंड और जबड़ा बरामद हुआ.
पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी. जिसके मुताबिक मृतक चंदन एक आरोपी युवक की बहन से प्यार करता था. जब इस बात की जानकारी आरोपियों को लगी तो उन्होंने रंजिश पाल ली.
एक दिन साजिश के तहत एक आरोपी ने अपने दो दोस्तों की मदद से चंदन को तिलक में जाने की बात कहकर घर से बाहर ले गया और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने के इरादे से उन्होंने शव को नाले में दफना दिया.
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले- ‘श्रेय आप ले लेते, बस बिल पास होने देते’
Nashik TCS Case: लड़कियों के यौन शोषण की ‘मास्टरमाइंड’ निदा खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खटखटाया अदालत का द्वार, परिवार बोला- वो प्रेग्नेंट है
फिलहाल पुलिस ने बरामद मानव अवशेषों को DNA टेस्टिंग के लिए भेज दिया है. ताकि युवक की सही पहचान हो सके. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है. वहीं तीसरा आरोपी फरार है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…